BJP Chandauli जिलाध्यक्ष ने चकिया विधानसभा में कराया बूथ सत्यापन का कार्य संपन्न

BJP Chandauli जिलाध्यक्ष ने चकिया विधानसभा में कराया बूथ सत्यापन का कार्य संपन्न

Chandauli News In Hindi

 चकिया/ चन्दौली: भारतीय जनता पार्टी चकिया विधानसभा के मंडल अध्यक्षों के साथ जिला अध्यक्ष अभिमन्यु सिंह ने बैठक कर बूथ सत्यापन का कार्य संपन्न कराया



फोटोचकिया में बूथ सत्यापन करते भाजपा जिलाध्यक्ष के साथ अन्य  पदाधिकारी                                           

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के आह्वान पर पूरे प्रदेश में बूथ सत्यापन का कार्य चल रहा है, इसी क्रम में चकिया वन विश्राम गृह दिलकुशा में मंडल अध्यक्षों व कार्यकर्ताओं साथ बूथ समिति सत्यापन का कार्य संपन्न कराया गया. 

इस मौके पर जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को माननीय प्रधानमंत्री जी के योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने व लोगों को लाभ दिलवाने पर जोर दिया गया. 

कहा- इस कोरोना जैसी संकट की घड़ी में असहायों व जरूरतमंदों के बीच जाकर उनकी मदद करने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए.

इस दौरान जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह, महामंत्री उमाशंकर सिंह, डॉ प्रदीप मौर्य, मंडल अध्यक्ष डॉ कुंदन कुमार, कमंडल पासवान, भगवानदास अग्रहरि, मंडल उपाध्यक्ष संदीप गुप्ता आशु, अरविंद मोदनवाल, सारांश केसरी, कृष्णा चौहान, मीडिया प्रभारी शुभम मोदनवाल व अन्य उपस्थित रहे. 

Report By:  भूपेंद्र कुमार