बीएड प्रवेश परीक्षा देने आए परीक्षार्थियों को दुकानें बंद होने से उठानी पड़ी परेशानी

बीएड प्रवेश परीक्षा देने आए परीक्षार्थियों को दुकानें बंद होने से उठानी पड़ी परेशानी

 

परीक्षा भवन से बाहर निकलते परीक्षार्थी फोटो:pnp

                                                                                                                                                                                       चन्दौली: UP BEd 2020 (बीएड प्रवेश-2020) परीक्षा रविवार को कोरोना संक्रमण काल के बीच जनपद में सम्पन्न हो गई. उत्तर प्रदेश स्तर पर सबसे बड़ी बी0एड0 की संयुक्त प्रवेश में परीक्षा पहली पारी का टेस्ट दोपहर 12 बजे समाप्त हो गया.                       अभ्यर्थी सुबह छह बजे से ही परीक्षा केंद्रों पर आना शुरू हो गए थे. केंद्र पर शारीरिक दूरी के नियमों की धज्जियां उड़ती दिखाई दिया. परीक्षा केंद्रों पर काफी संख्या में अभ्यर्थियों ने मास्क भी हटा रखा था. जबकि परीक्षा केंद्रों के बाहर इक्का-दुक्का दुकानें खुली रहीं. राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में सुबह साढ़े छह बजे पांच से छह अभ्यर्थी ही पहुंचे. सुबह आठ बजे से अभ्यर्थियों का केंद्र के अंदर प्रवेश शुरू हुआ.        परीक्षा 9बजे से 12बजे तक हुई. जिसमें 500 के सापेक्ष में 390परीक्षार्थी उपस्थित रहे जब कि 110अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे  छात्र/छात्राओं को कक्ष से बाहर आते ही नाश्ता एवं खाने पीने के वस्तुओं के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. जबकि अन्य स्थानों पर दुकानों को खोलने का आदेश पारित हुआ था जबकि यहाँ दुकानों को बंद रखने का आदेश जारी किया गया था. जिससे छात्र/छात्राओं को काफी परेशानी झेलनी पङी. परीक्षार्थियों व परिवारीजन शासन-प्रशासन को कोसते नजर आए.[भूपेंद्र कुमार ब्यूरो चीफ चन्दौली, पूर्वांचल न्यूज प्रिंट]