●Uttar Pradesh News In Hindi
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में कोरोना की रफ्तार तेज होती जा रही है और उतनी ही तेजी से योगी सरकार के मंत्रिमंडल के सदस्य भी इसकी चपेट में आ रहे हैं.
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह सहित एक दर्जन कोरोना के चपेट में आ गए हैं. शुक्रवार को औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना की रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आयी है.
![]() |
सोशल मीडिया सांकेतिक -फोटो |
खबर है कि अभी तक मंत्रिमंडल के एक दर्जन सदस्यों को इस कोरोना बीमारी ने निशाना बना लिया है.
जबकि पूर्व में प्राविधिक मंत्री कमला रानी वरुण व होमगार्ड मंत्री चेतन चौहान की कोरोना के चलते मौत हो चुकी है.
ये हैं योगी सरकार के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने वाले मंत्री
- औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना
- कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह
- पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र सिंह
- सूक्ष्म एवं लघु मध्यम उद्यम मंत्री चौधरी उदयभान
- चिकित्सा व स्वास्थ्य राज्य मंत्री अतुल गर्ग
- स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह
- ग्राम विकास मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह
- विधि व न्याय मंत्री बृजेश पाठक
- जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह
- आयुष राज्यमंत्री धर्म सिंह सैनी
- खेल व युवा कल्याण मंत्री उपेंद्र तिवारी
- और साथ में ही बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह. खबर है कि इसमें कई मंत्रियों के स्वास्थ में सुधार हो गया है और कई इस ओर प्रगति पर है. ज़्यादातर मंत्री होम क्वारन्टीन आइसोलेटे में हैं.