चन्दौली के तीन शराबी दुर्गावती में गिरफ्तार

चन्दौली के तीन शराबी दुर्गावती में गिरफ्तार

 


गिरफ्तार शराबी फोटो: pnp
                                                                                               दुर्गावती/ कैमूर: जनपद के दुर्गावती थाना क्षेत्र अंतर्गत यूपी-बिहार बॉर्डर सीमा सरहद कर्मनाशा बाजार के बुद्ध भगवान के प्रतिमा स्थल के पास राष्ट्रीय राजमार्ग फोरलेन सड़क पर शराब पीकर आपस में नोकझोंक करते तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है.                          मिली जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश से शराब पीकर अपने स्विफ्ट कार को भगवान बुद्ध प्रतिमा के पास खड़ा कर तीनों युवक आपस में उलझ गए तथा आपस में वाद विवाद और झगड़ा करने लगे.                                            इसी बीच अचानक गस्त में निकली दुर्गावती पुलिस ने देखा कि तीन युवक आपस में गोथम गुथी कर रहे हैं तो इस दृश्य को देखकर दुर्गावती पुलिस अपनी गाड़ी को रोक तीनों युवकों के गाड़ी के पास पहुंचा तो देखा कि तीनों शराब के नशे में मदहोश है और आपस में गाली गलौज और झगड़ा लड़ाई कर रहे हैं. जहां से दुर्गावती पुलिस ने तीनों को पकड़कर कार समेत थाने लाई तथा होश में आने के बाद तीनों को जेल भेज दिया. तीनों गिरफ्तार युवक उत्तर प्रदेश के अनीश प्रसाद ग्राम बरियारपुर थाना इलिया निवासी व महेंद्र प्रसाद  ग्राम बिशमपुर थाना चकिया व वीरेंद्र सिंह ग्राम बिशम पुर थाना चकिया जिला चंदौली के रहने वाले हैं. तीनों को दुर्गावती के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर मेडिकल जांच कराते हुए पुलिस ने जेल भेज दिया एवं कार को भी जप्त कर लिया है. रिपोर्ट-संजय मल्होत्रा