सुशांत राजपूत के बाद एक और सिनेमा एक्टर समीर शर्मा की पंखे से लटकती मिली लाश

सुशांत राजपूत के बाद एक और सिनेमा एक्टर समीर शर्मा की पंखे से लटकती मिली लाश

समीर शर्मा : फ़ोटो सोशल मीडिया
                                                                                                       फ्लैट से जब आई दुर्गंध तो लोगों ने दी पुलिस को सूचना   
                                                                            मुंबई: सिनेमा जगत से सुशांत राजपूत की मौत के बाद एक बार फिर बड़ी खबर सामने आई है. ' क्योंकि सास भी कभी-बहू थी' सीरियल में काम करने वाले अभिनेता समीर शर्मा की मौत हो गई है. फिलहाल अभिनेता की मौत को पुलिस आत्महत्या बता रही है. समीर शर्मा का शव मुंबई के मलाड में घर पर पंखे से लटका मिला है जो बदबू दे रहा है. ज्ञातव्य हो कि समीर कई टीवी शोज में काम कर चुके थे, जिनमें ' क्योंकि सास भी कभी बहू थी' और 'कहानी घर घर की' आदि सीरियल शामिल हैं.



दरअसल समीर शर्मा कुछ दिनों से किसी को नजर नहीं आ रहे थे. वहीं जब उनके फ्लैट से बदबू आनी शुरू हुई तो सोसायटी के चौकीदार ने पुलिस को सूचित किया. जिसके बाद पुलिस ने मौके पर आकर जब घर खोला तो पंखे से अभिनेता समीर शर्मा का लटकता हुआ शव मिला. बताया जाता है कि करीब दो दिन पहले ही समीर शर्मा की मौत हो चुकी थी और जब शरीर से बदबू आनी शुरू हुई तो आस पास के लोगों को शक हुआ, जिसके बाद पुलिस को बुलाया गया.              सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पड़ताल शुरू कर दी है. पुलिस प्रथम दृष्टया आत्महत्या मान रही है.



समीर शर्मा की मौत के बाद से ही दिवंगत अभिनेता का एक सोशल मीडिया पोस्ट चर्चा में  है. हालांकि, ये इंस्टाग्राम अकाउंट वेरिफाइड नहीं है लेकिन इस अकाउंट को समीर शर्मा का ही बताया जा रहा है और साथ ही साथ एक खास कविता लिखे पोस्ट को वायरल किया जा रहा है, इस पोस्ट में लिखी कविता में दर्द साफ महसूस किया जा सकता है.

 समीर छोटे पर्दे के एक जाने माने कलाकार थे. समीर कई टीवी शोज में नजर आ चुके थे और हर बार उन्होंने अपने किरदारों से सबका दिल जीता था.                                              समीर शर्मा 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी', 'ये रिश्ते हैं प्यार के' और  'कहानी घर घर की' सहित कई सीरियल में काम कर चुके हैं. इस पूरे मामले में एक वजह ये भी सामने आ रही है कि हो सकता है काम की तंगी के चलते अभिनेता ने ऐसा कदम उठाया हो. लेकिन अभी तक कुछ भी इस मामले में पुख्ता रूप  से नहीं कहा जा रहा है. वैसे पुलिस रिपोर्ट के बाद ही कुछ घटना की वजह साफ हो सकता है.