चन्दौली में कोविड जांच को 1223 के लिए गए नमूने, 39 की रिपोर्ट आई पॉजिटिव

चन्दौली में कोविड जांच को 1223 के लिए गए नमूने, 39 की रिपोर्ट आई पॉजिटिव


चन्दौली। जनपद में कोविड महामारी के कुल 2999 केस व इनमें एक्टीव केस की संख्या 394 है। 2577 स्वस्थ्य हो चुके है व अब तक कुल 28 मृत्यु हो चूकी है। 

वहीं जाॅच हेतु आज कुल 1223 नमूने संग्रहित किये गए, जबकि  51 व्यक्ति स्वस्थ्य हुए। इस प्रकार प्राप्त परिणाम में 39 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिनमें से एक बालिका व 10 महिला तथा 28 पुरूष है। सभी लोकल ट्रैवलिंग व अपने कार्यस्थल से संक्रमित हुए है। 

इनमें से 3 पुलिस विभाग, 3 रेलवे विभाग, 1 क्लर्क सिविल कोर्ट, 1 जे0ई0 सीएमओ आॅफिस, 1 प्राईवेट डाॅक्टर, 1 लेखपाल सकलडीहा तहसील, 1 उप निदेशक कृषि कार्यालय  कर्मचारी, 1 प्राईवेट ड्राईवर, 1 जनरल स्टोर, 2 किसान, 6 गृहणी, 2 प्राईवेट जाॅब, 4 छात्र, 1 मजदूर व 1 प्राईवेट ड्राईवर है। 

कितना कहां से- 

बरहनी के 2, 

चहनियां के 3, 

चकिया के 2, 

चन्दौली ब्लाक के ग्रामीण क्षेत्र के 1 और नगरीय क्षेत्र के 8,

 धानापुर के 4, 

सकलडीहा के 1, 

शहाबगंज के 3, 

व डी.डी.यू नगर के 15 रहने वाले हैं। 

इन सभी के सम्पर्क में आये अन्य व्यक्तियों की कान्टैक्ट ट्रेसिंग कर अग्रेतर कार्यवाही की जा रहीं है।