गो तस्कर हुआ गिफ्तार, वध के लिए ले जा रहे छह गाय बरामद

गो तस्कर हुआ गिफ्तार, वध के लिए ले जा रहे छह गाय बरामद

शहाबगंज(चन्दौली)। जनपद में अपराधियों पर नियंत्रण व अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक अवनीश कुमार राय ने अभियुुुक्त एकबाल अंसारी पुत्र जब्बार अंसारी निवासी केराय गांव थाना शहाबगंज जनपद चंदौली को छह राशि गोवंश गाय को बध हेतु बिहार ले जाते समय यात्री प्रतीक्षालय नहर पुलिया केरायगांव के पास से गिरफ्तार किया गया है, जबकि अन्य चार अभियुक्त गण जो मौके से फरार हैं। वे भागने में सफल रहे, उनकी तलाश पुलिस द्वारा की जा रही है।

 पकड़े गए अभियुक्त के खिलाफ थाना स्थानीय पर मुकदमा अपराध संख्या 52/2020 धारा 3/ 5A/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता अधिनियम पंजीकृत कर अग्रिम कार्रवाई की गई।

अभियुक्त गिरफ्तार करने वाली गठित टीम उप निरीक्षक रमेश प्रसाद व उप निरीक्षक आनंद कुमार प्रजापति हमराही कर्मचारीगण हेड कांस्टेबल श्यामानंद यादव व विजय बहादुर और साथ ही कांस्टेबल सती राम चौरसिया मौजूद रहे। 

Source: भूपेंद्र कुमार