दो किशोरियों का शव पेड़ से लटकता मिला, पुलिस जांच में जुटी

दो किशोरियों का शव पेड़ से लटकता मिला, पुलिस जांच में जुटी

●Purvanchal News In Hindi

उत्तर प्रदेश के बहराइच में राम गांव क्षेत्र में दो किशोरियों का शव पेड़ से संदिग्ध परिस्थितियों में लटकती मिला, पुलिस जांच में जुटी.

फ़ोटो:सोशल मीडिया
                              बहराइच/लखनऊ: उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद में राम गांव क्षेत्र में दो किशोरियों का शव पेड़ से संदिग्ध परिस्थितियों में लटकती हुई पाए जाने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई है। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया.

घटना के बाबत जानकारों का कहना है कि पेड़ से लटकती संदिग्ध परिस्थितियों में पाई जाने वाली दोनों किशोरियों के बीच गहरी दोस्ती थी।

 रविवार को दोनों घरवालों से बोल कर गई थी कि वह घास काटने जा रही हैं मगर रात में उनका शव पेड़ से लटकता हुआ पाया गया।

 पुलिस का कहना है कि अभी जांच का विषय है कि उन दोनों किशोरियों ने आत्महत्या की है अथवा उनकी हत्या कर शव को पेड़ पर लटका दिया गया है। 

वहीं उनके साथ दुष्कर्म किए जाने की भी खबरें आ रही हैं जबकि कुछ ने इस घटना के पीछे उनका एक दूसरे के प्रति आकर्षण भी बताया जा रहा है। हालांकि,पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस घटना की जांच शुरू कर दी गई है और जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। 

कहां की थीं ये दोनों किशोरियां 

यह घटना रामगांव थाना क्षेत्र के लोईनपुरवा गांव की हैं। फंदे से लटकती दोनों किशोरियों पाई गई। ये दोनों थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत धर्मनपुर की है उनका नाम लक्ष्मी (18) व प्रेमा (17) है।