Chandauli News In Hindi
![]() |
सांकेतिक फोटो |
चन्दौली। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त परिणाम में 24 लोगों का रिपोर्ट पॉजिटिव आया हुआ है। जिनमें से 6 महिला तथा 18 पुरूष है। सभी लोकल ट्रैवलिंग व अपने कार्यस्थल से संक्रमित हुए हैं।
इस प्रकार अब तक जनपद चन्दौली में कोविड के कुल 3190 व इनमें एक्टीव केस की संख्या है 319। जबकि 2840 स्वस्थ्य हो चुके है व अब तक कुल 31 मृत्यु हो चुकी है।
आज मिले मरीजों में
इनमें से 1 पुलिस विभाग,
1 स्वास्थ्य विभाग,
2 उप जिलाधिकारी कार्यालय -डी0डी0यू0 नगर के कर्मचारी,
2 दुकानदार(जनरल स्टोर),
1 आटो ड्राईवर,
2 गृहणी,
1 किसान,
3 प्राईवेट जाॅब,
4 छात्र व
2 व्यक्ति अन्य जनपद क्रमशः गोरखपुर एवं प्रयागराज से सम्बन्धित है।
वहीं जनपद में ब्लॉक के हिसाब से
क्रमशः बरहनी ब्लाक 1,
चहनियां ब्लाक 1,
चन्दौली ब्लाक के ग्रामीण क्षेत्र से 2,
चकिया ब्लाक 6,
धानापुर 2,
सकलडीहा 2,
नियामताबाद 4 व
डी.डी.यू नगर के 5 रहने वाले है।
इन सभी के सम्पर्क में आये अन्य व्यक्तियों की कान्टैक्ट ट्रेसिंग कर अग्रेतर कार्यवाही की जा रहीं है। जनपद में कोविड जाॅच हेतु आज कुल 973 नमूने संग्रहित किये गए। आज 38 व्यक्ति स्वस्थ्य हुए।