किसान बिल के विरोध में विधानसभा का घेराव करने जा रहे अजय सिंह लल्लू सहित दर्जनों कांग्रेसी गिरफ्तार

किसान बिल के विरोध में विधानसभा का घेराव करने जा रहे अजय सिंह लल्लू सहित दर्जनों कांग्रेसी गिरफ्तार

किसान बिल के विरोध में विधानसभा का घेराव करने जा रहे कांग्रेस नेता अजय सिंह लल्लू सहित दर्जनों नेताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

कांग्रेसियों को रोकती पुलिस

●Purvanchal News Print.

●Edited-Ravindra Yadav/Any Agency.

लखनऊ। किसान बिल का विरोध करने पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अजय सिंह लल्लू सहित एक दर्जन लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इन्हें परिवर्तन चौक से गिरफ्तार किया गया है। इसके बाद अन्य कांग्रेसी नेताओं के साथ उन्हें इको गार्डन ले जाया गया। इस दौरान केे कांग्रेसियों की पुलिस से नोक झोंक व धक्का मुक्की भी हुई।

कांग्रेस नेता ने किसान बिल के विरोध में विधानसभा का घेराव करने का ऐलान किया था। 

उधर, खबर है कि धरना प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे हैं कांग्रेसी कार्यकताओं को अयोध्या हाईवे पर रोका गया। अहमदपुर टोल प्लाजा और मोहम्मदपुर चौकी पर भारी संख्या में पुलिस बल वाहनों की चेकिंग कर रही है।

वहीं लखनऊ समेत विभिन्न जिलों में कांग्रेस के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को घरों में नजरबंद किया गया है. इसके अलावा कई जनपदों में जगह- जगह पर लखनऊ जा रहे कांग्रेसियों को हिरासत में भी लिया गया है। 

पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन को उत्‍तर प्रदेश पुलिस ने नजरबंद कर दिया है.
इससे पहले मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने किसान बिल का विरोध करने वालों को किसान विरोध बताया है. 

उन्‍होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों की आय दोगुनी करने का जो वादा किया था, ये विधेयक उसी की कड़ी है।
यह विधेयक किसानों को बिचौलियों के चंगुल से मुक्त कराएंगे और उन्हें अपनी पसंद के मुताबिक अपने उत्पाद बेचने का विकल्प देते हैं।

उन्होंने विधेयकों का विरोध करने वालों को “किसान विरोधी” करार देते हुए कहा कि विपक्ष लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रहा है, लेकिन उन्हें सफल नहीं होने दिया जाएगा। 

उन्‍होंने कहा कि जिन लोगों ने किसानों का दोहन किया और प्रवासियों का उपहास किया, जो यह नहीं जानते कि गन्ना जमीन पर उगता है या पेड़ों पर, वे किसानों और श्रमिकों के लिए लड़ने का ढोंग कर रहे हैं।