नहीं रहे चकिया चेयरमैन अशोक बागी, दो महीनों से हॉस्पिटल में लड़ रहे थे मौत से जंग, पूरे क्षेत्र में शोक की लहर

नहीं रहे चकिया चेयरमैन अशोक बागी, दो महीनों से हॉस्पिटल में लड़ रहे थे मौत से जंग, पूरे क्षेत्र में शोक की लहर

 नगर पंचायत के जुझारू नेता और चेयरमैन अशोक कुमार बागी की असामयिक निधन हो गया। टायफायड व कोरोना संक्रमण से ग्रसित पिछले दो महीनों से अस्पताल में भर्ती थे।

चेयरमैन अशोक बागी का निधन

 
चकिया/चंदौली। नगरवासियों को गुरूवार को एक बड़ा झटका लगा। नगर पंचायत के जुझारू नेता और चेयरमैन अशोक कुमार बागी की असामयिक निधन हो गया। 

चेयरमैन टायफायड व आदि रोग से ग्रसित होने के बाद पिछले दो महीनों से अस्पताल में भर्ती थे। 

हालांकि लाख प्रयास के बाद भी उनकी जान नहीं बच सकी। उनके असामयिक निधन से पूरे नगर सहित जिले में शोक की लहर दौड़ पड़ी है।

 गुड़गांव के पोंटिज हॉस्पिटल में उनका इलाज किया जा रहा था।

ज्ञातव्य हो कि अशोक बागी बीते 2017 में होने वाले निकाय चुनावों में निर्दल प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़कर निर्वाचित हुए थे। जिसके बाद वें नगर की बेहतरी के लिए कई कार्य किये।

 जिसमें चौराहों पर सीसीटीवी लगवाने के साथ ही स्वच्छता को जागरूकता, स्वच्छ पेयजल आपूर्ति के लिए आरो प्लॉन्ट सहित कई सराहनीय कार्य किये। इसके साथ ही कोरोना संकट के समय में भी अग्रिम मोर्चे पर तैनात होकर कार्य करने वाले अशोक बागी की काफी सराहना हुई थी। 

हालांकि इसी बीच वें कोरोना संक्रमित भी हो गये। जिसके बाद उन्होंने वाराणसी मेडमिन में भर्ती कराया गया। 

जहां हालत में सुधार ना होने पर उन्हें गुड़गांव के पैटिंज हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। 

जहां वें हॉस्पिटल में जिंदगी की जंग जूझ रहे थे। हर मोर्चे पर संघर्ष करने वाले नगर पंचायत चेयरमैन ने लगातार दो महीनों तक हॉस्पिटल में मौत से जंग लड़ी। 

लेकिन होनी को कुछ और ही मंजूर था और अंततः गुरूवार को पूर्वाह्न 11.30 बजे उन्होंने हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली।

फ़ोटो:सोशल मीडिया

पूर्वांचल राज्य जनमोर्चा व पत्रकारों ने जताया शोक

पूर्वांचल राज्य जनमोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरवंश पूर्वांचली ने चकिया चेयरमैन अशोक बागी के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है. शोक व्यक्त करने वालों में संरक्षक चंद्र भूषण मिश्र कौशिक, राम आशीष यादव, राम कुमार, शिव सखा, उदय कुमार राय, राजेश नारायण सिंह आदि ने शामिल रहे। इधर, मीडिया जगत के रविन्द्र यादव, नीरज अग्रहरि, भूपेंद्र कुमार, अमरजीत यादव, अशोक कुमार, विशाल पटेल सहित कई पत्रकारों ने दुःख व्यक्त किया है। वहीं आईपीएफ नेता अजय राय ने शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि दी है।

source: रविन्द्र यादव/भूपेंद्र कुमार