चेयरमैन अशोक बागी का पार्थिव शरीर आते ही लोगों का उमड़ पड़ा हुजूम, श्रद्धांजलि देने वालों को लगा रहा तांता

चेयरमैन अशोक बागी का पार्थिव शरीर आते ही लोगों का उमड़ पड़ा हुजूम, श्रद्धांजलि देने वालों को लगा रहा तांता

 ●गम में रो पड़े नगर की गलियां व चौराहे, शव यात्रा निकालने के बाद किया जाएगा अंतिम संस्कार

श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए लोग


चकिया/चन्दौली। गुरुवार को दिल्ली में असमय काल के गाल में चले गए आदर्श नगर पंचायत चकिया के चेयरमैन अशोक कुमार बागी का पार्थिव शरीर शुुुक्रवार को यहां पहुंचे ही उनके नगर स्थित आवास पर हुजूम उमड़ पड़ा। 

लोगों के बीच गम का माहौल हो गया। जो जहां था, वहीं से उनको श्रद्धांजलि देने के लिए चल पड़ा। आज दिल्ली गुरुग्राम से उनका शव एम्बुलेंस से पूर्वाह्न ग्यारह बजे के करीब यहां पहुंच। उनके आवास पर पार्थिव शरीर रखा गया है।

 यहां श्रद्धांजलि सभा का आयोजन के बाद शव यात्रा पूरे नगर में निकली जाएगी, जिनमें राजनीतिक दलों के नेता, नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी, कर्मचारी व तहसील के अधिकारी भाग लेंगे। फिर बाद उनका अंतिम संस्कार होगा। 

आज शव के आने की खबर लगते ही सरकारी अफसर भी उनके आवास के लिए रवाना हो गये। चकिया के एसडीएम अजय मिश्रा, तहसीलदार फूलचंद यादव, नगर अधिशासी अधिकारी आदि ने उनके पार्थिक शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। 

वहीं पूर्व विधायक शिव तपस्या पासवान, पूर्व विधायक पूनम सोनकर, समाजवादी पार्टी से अश्वनी सोनकर, सपा जिला अध्यक्ष सत्य नारायण राजभर, पूर्व विधायक पूनम सोनकर नफीस अहमद गुड्डू, दशरथ  सोनकर, सपा चकिया विधानसभा अध्यक्ष प्रभु नारायण यादव, राज कुमार जायसवाल, अनिल केसरी, आईपीएफ नेता अजय राय आदि सैकडों लोगों ने पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि देते हुए शोक व्यक्त किया।

ज्ञातव्य हो कि चेयरमैन अशोक बागी टायफायड आदि रोग से ग्रसित होने के बाद पिछले दो महीनों से अस्पताल में भर्ती थे। हालांकि लाख प्रयास के बाद भी उनकी जान नहीं बच सकी। कल उनका दिल्ली गुरुग्राम में मौत हो गई।

उनके असामयिक निधन से पूरे नगर सहित जिले में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। गुड़गांव के पोंटिज हॉस्पिटल में उनका इलाज किया जा रहा था। चेयरमैन अशोक बागी बीते 2017 में होने वाले निकाय चुनावों में निर्दल प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़कर निर्वाचित हुए थे। जिसके बाद वे नगर की बेहतरी के लिए कई कार्य किये। 

Source: रविन्द्र यादव