नीतीश सरकार में लूट खसोट, भ्रष्टाचार चरम पर: सुधाकर सिंह

नीतीश सरकार में लूट खसोट, भ्रष्टाचार चरम पर: सुधाकर सिंह

●Bihar News In Hindi

ग्राम जनसंवाद यात्रा डोर टू डोर के क्रम में पंहुचे दुर्गावती


●Purvanchal News Print

 दुर्गावती (कैमूर):  रामगढ़ विधानसभा चुनाव को लेकर चुनावी हलचल गरम सभी पार्टी के नेता डोर टू डोर जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं.

रामगढ़ विधानसभा चुनाव को लेकर क्षेत्र में राजद नेता सुधाकर सिंह ग्राम जनसंवाद यात्रा डोर टू डोर शुरू की है.इस दौरान कहा कि नीतीश सरकार में लूट खसोट व भ्रष्टाचार चरम पर है.

जनसंवाद यात्रा के दौरान राजद नेता सुधाकर सिंह ने वादा किया कि अगर राजद की सरकार बिहार में आती है तो सबसे पहले हम बिछिया कॉलेज को डिग्री कॉलेज में बदलेंगे.

 उन्होंने यह भी बताया कि वर्तमान सरकार में इंदिरा आवास पर गरीबों को लुटा जा रहा है, चालीस हजार रूपए घुस लेकर गरीबों को इंदिरा आवास दिया जा रहा है. 

ऐसे घूसखोरी की वजह से सरकार विफल नजर आ रही है. राजद नेता कि ग्राम जन संवाद यात्रा खजुरा कस्थरी होते हुए कल्याणपुर हाई स्कूल पर पहुंची. 

मौके पर ग्राम जनसंवाद यात्रा में शामिल अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह कल्याणपुर ,पूर्व प्रमुख  छबिलाल राम,आनंद कुमार सिंह प्रदेश महासचिव किसान मोर्चा, संचालन मनान खान एवं बृजेश यादव सोनू यादव लियाकत खान रिजवान खान सभी सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण दिखे. 

रिपोर्ट:संजय मल्होत्रा