...अब तो यूपी में शहर-शहर दरिंदगी !

...अब तो यूपी में शहर-शहर दरिंदगी !

Lucknow News In Hindi

यूपी में अब तो अब शहर-शहर दरिंदगी शुरू हो गई है। ऐसी शर्मनाक घटनाएं होने लगी है कि हर किसी का चेहरा शर्म से झुक जा रहा है। दरिंदों को न कानून का डर है ना उन्हें समाज का।

pnp फोटो, Demo




                                      

 Purvanchal News Print

Edited By- Harvansh Patel

लखनऊ। यूपी में तो अब शहर-शहर दरिंदगी शुरू हो गई है। ऐसी शर्मनाक घटनाएं होने लगी है कि हर किसी का चेहरा शर्म से झुक जा रहा है। दरिंदों को न कानून का डर है ना उन्हें समाज का। शासन-प्रशासन के लिए यह घटना पीड़ितों के आर्थिक मदद तक सिमट गया है।

हाथरस की दलित युवती से गैंगरेप की घटना को लोग भूले भी नहीं थे कि यूपी में बलरामपुर, बुलंदशहर व आजमगढ़ की घटनाएं सामने आ गई। अब तो लोग सवाल यह पूछने लगे हैं कि क्या यह उत्तर प्रदेश गैंगरेप स्टेट हो गया है! 

पहली घटना हाथरस में हुई थी, जहां पुलिस का अमानवीय चेहरा भी सामने आया था। एक तरफ गैंगरेप की शिकार दलित यूपी की लाश जल रही थी तो वहीं पुलिस अधिकारी आपस में हंस-हंस के बातें कर रहे थे।

 गैंगरेप की शिकार दलित युवती के शव को भी अंतिम संस्कार के लिए पुलिस वालों ने परिजनों को नहीं दिया। 

दूसरी घटना बलरामपुर की है जहां दरिंदों ने एक नाबालिक को अपना शिकार बना डाला। उसके साथ ऐसी हैवानियत हुई कि वह घुट-घुट कर दम तोड़ दिया। 

वह घर से कॉलेज के लिए एडमिशन के लिए निकली थी, परिवार को भी नहीं मालूम था कि वह इस तरह से लौटेगी और वह अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। यह घटना कोतवाली भोसड़ी के मझौली का मामला है। 

पुलिस कार्रवाई में-दो गिरफ्तार

 यह हैवानियत बलरामपुर के बाद ही नहीं रुका। बुलंदशहर, आजमगढ़ तक जा पहुंचा। उत्तर प्रदेश में शहर-शहर में दरिंदगी होती रही। बुलंदशहर में नशा सुंघाकर जबरन मां- बेटी के साथ दुष्कर्म किया गया। जबकि आगरा में भी घर से शहर को निकली युवती दरिंदों का शिकार हो गई थी। 

हैरानी की बात तो यह है कि इन दोनों जगहों पर दरिंदे अभी तक पुलिस के बाहर पकड़ से बाहर है जबकि बलरामपुर पुलिस ने दो को गिरफ्तार करने का दावा किया है।

अब सवाल यह है कि जिस पुलिस के भरोसे लोग अपने को सुरक्षित महसूस करते हैं, उसी पुलिस को दरिंदे चुनौती दे रहे हैं। ऐसे में आम आदमी कैसे सुरक्षित महसूस करेगा। अब तो लोग अपनी बेटियों को घर से बाहर भी निकलने से रोकने लगे हैं।

 बुलंदशहर : रास्ते में गाड़ी रोक कर मां-बेटी के साथ गैंगरेप

यहां एनएच-91 के पास 29 जुलाई की रात मां और उसकी 14 साल की नाबालिग बेटी से गैंगरेप किया गया। इस मामले में अब पीड़ित परिवार ने कहा है कि अगर आरोपियों को सजा नहीं दी गई तो वे सुसाइड कर लेंगे। पीड़ित ने प्रदेश सरकार और पुलिस को 3 महीने का समय दिया है।

पुलिस कार्रवाई- अभियुक्त फरार

बलरामपुर में हाथरस जैसी घटना

 बलरामपुर में भी हाथरस जैसी गैंगरेप की घटना सामने आई है. बलरामपुर में एक 22 वर्षीय छात्रा को अगवा कर गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया है. बाद में वह घूंट-घूंट कर दम तोड़ दिया।

 बलरामपुर की घटना उस वक्त हुई जब छात्रा एक कॉलेज में एडमिशन के लिए गयी हुई थी। घटना के बाद सड़क पर लावारिस हालात में दरिंदे उसे छोड़कर फरार हो गए। एक रिक्शे वाले ने उसे घर तक पहुंचाया, जिसके कुछ घण्टे बाद ही उसकी मौत हो गयी। 

आरोप है कि जिले की पुलिस ने इस पूरी घटना को काफी दबाने का प्रयास किया लेकिन परिजनों के सामने आने के बाद इस मामले का खुलासा हो गया। 

 यह घटना मंगलवार की सुबह करीब 10 बजे की है, जब छात्रा अपने घर से एक कॉलेज में एडमिशन के लिए गई थी। पीड़िता की मां के मुताबिक, तभी कुछ लड़कों ने उसका अपहरण कर लिया और उसके साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया। 

शाम तक न लौटने पर परिजनों ने उसे फोन करना शुरू किया तो उसका फोन बंद आ रहा था। लड़की को एक रिक्शा वाला एक नाबालिग बच्चे के साथ बेहोशी की हालत में शाम तकरीबन 7:00 बजे लेकर पहुंचा। 

लड़की की हालत बेहद खराब थी और वो कुछ भी नहीं बोल पा रही थी। उसके हाथ पर ग्लूकोज चढ़ाने वाला वीगो लगा हुआ था।  

आजमगढ़ में बच्ची के साथ दुष्कर्म

 आजमगढ़ में भी एक दुष्कर्म की घटना सामने आई। जनपद के जीयनपुर की यह घटना है यहां 8 वर्षीय बच्ची के साथ 20 वर्षीय युवक ने दुष्कर्म किया। वह नहलाने के बहाने अपने घर ले गया और दुष्कर्म कर डाला। पुलिस कार्रवाई में दानिश नामक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।