![]() |
कमालपुर कस्बा में जयंती मनाते भाजपाई |
कमालपु/ चन्दौली। भाजपाइयों ने शुक्रवार को कमालपुर कस्बा में महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री का जयंती धूमधाम से मनाया ।
कार्यक्रम में जिला कार्यकारिणी सदस्य गणेश अग्रहरि ने महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित, दीप प्रज्वलित कर व झंडारोहण कर उनको नमन किया।
वही दोनों विभूतियों जीवन चरित्र पर विस्तार पूर्वक चर्चा किया गया।
भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य गणेश अग्रहरि ने कहा कि देश की आजादी में अहिंसा के बल पर महात्मा गांधी ने अहम योगदान किया था।
अपनी अहिंसा विचार की क्रांति से अंग्रेजो को भारत छोड़ने पर विवश कर दिया था।आज देश उनको बापू के नाम से जानता है।
देश को आजाद कराने के लिए उन्होंने सत्याग्रह कार्यक्रम चलाकर अंग्रेजो को सोचने पर मजबूर कर दिया था। लाल बहादुर शास्त्री ने जय जवान जय किसान का नारा लगाकर देश को एकता में बांधने का काम किया था।
आज दोनों महापुरुषों का जयंती मनाकर हम सभी को सुखद एहसास हो रहा है।
इस मौके पर धानापुर भाजपा पूर्वी मण्डल अध्यक्ष विकास गुप्ता, सेक्टर संयोजक संजय मिश्रा, बूथ अध्यक्ष कमालपुर संजीवन मिश्रा, नौरंग गुप्ता, रितेश पांडेय, सोनू गुप्ता आदि रहे।