![]() |
केंद्रीय मंत्री अश्वनी कुमार चौबे |
इस दौरान वे डुमराव जाएंगे। डुमराव के मुरार थाना क्षेत्र अंतर्गत हुई घटना के पीड़िता के परिवार से मिलेंगे।
इसके पश्चात स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। इसके उपरांत बक्सर पहुंचेंगे।
जहां बक्सर एवं राजपुर विधानसभा क्षेत्र के स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। इसके उपरांत चुनावी कार्यक्रमों में भाग लेंगे। केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी चौबे बुधवार को रामगढ़ विधानसभा का दौरा करेंगे।
इस दौरान वे रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ बैठक भी करेंगे एवं चुनावी कार्यक्रमों में भाग लेंगे।
उक्त आशय की जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री भारत सरकार के निजी सहायक अखिलेश मिश्रा ने दी।