लखनऊ: हाथरस की घटना का विरोध करने निकले सपा नेता पुलिस हिरासत में

लखनऊ: हाथरस की घटना का विरोध करने निकले सपा नेता पुलिस हिरासत में


सपाइयों को हिरासत में लेकर जाती लखनऊ पुलिस

Purvanchal News Print              लखनऊ। उत्तर प्रदेश में हाथरस, बलरामपुर आदि गैंगरेप की घटनाओं का विरोध व किसान विरोधी बिल के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे सपा विधायकों व कार्यकर्ताओं को शुक्रवार को लखनऊ में पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

 ये विक्रमादित्य मार्ग स्थित सपा मुख्यालय से नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद चौधरी के नेतृत्व में अन्य पार्टी विधायक विधाययों के साथ हाथरस, बलरामपुर घटना के विरोध में शांतिपूर्ण मार्च निकालने  निकले थे।

 जिन्हें पुलिस ने कुछ दूरी पहले ही बैरिकेडिंग लगाकर रोक दिया। इस दौरान सपा नेताओं और पुलिस के बीच नोकझोंक भी हुआ। आगे बढ़ने पर अमादा कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए पुलिस ने हल्का बल प्रयोग करते हुए सभी को हिरासत में ले लिया।

बैरिकेडिंग कर रोकती पुलिस

हाथरस के डीएम व एसपी पर एफआईआर दर्ज करनी की मांग

इसे लेकर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्विट किया कि "आज ‘हाथरस की बेटी’ के लिए ‘मौन व्रत’ रख धरने पर बैठने जा रहे सपा के वरिष्ठ नेताओं व विधायकों को भाजपा सरकार ने गिरफ़्तार करके बापू-शास्त्री की जंयती के दिन सत्य की आवाज़ अहिंसक तरीक़े से दबाई गयी है, जो निंदनीय है। सपा हाथरस के डीएम, एसपी पर FIR की माँग करती है।"

वाराणासी में शास्त्री घाट पर मौन व्रत सपाई

वाराणासी में शास्त्री घाट पर सपाइयों का मौन सत्याग्रह 

 उत्तर प्रदेश सरकार के हर मोर्चे पर विफल होने का आरोप लगाते हुए बेरोजगारी बिगड़ती कानून व्यवस्था के सहारे घेरने में जुटी सपा प्रदेश भर में कर रही है।

 प्रदर्शन उसी क्रम में शास्त्री घाट पर सपाइयों ने प्रदर्शन कर सरकार को दी चेतावनी, सरकार के खिलाफ लम्बी लड़ाई के भी दिए संकेत, लगभग दो घण्टे के बाद मौन सत्याग्रह हुआ समाप्त ,इस दौरान एएसपी-सीओ कैन्ट अभिमन्यु मांगलिक के अलावा प्रभारी निरीक्षक राकेश सिंह चौकी प्रभारी कचहरी-न्यायालय सुरक्षा बड़ी संख्या में फोर्स भी मौजूद रही।