![]() |
किसानों को संबोधित करते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता राजेश सिंह |
धीना/ चन्दौली। जनपद में धीना क्षेत्र के रैथा गांव में गुरुवार को भाजपाइयों की तरफ से आत्मनिर्भर किसान विषयक गोष्ठी का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में किसानों को संसद में पास हुए कृषि सुधार विधेयक पर विस्तार पूर्वक चर्चा किया गया।
वही बिल को किसानों के हित में बनाये जाने पर सरकार की सराहना किया गया। इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता राजेश सिंह ने कहा कि मोदी सरकार का किसान विधेयक किसानों को आत्मनिर्भर खुशहाल बनाकर उनके उन्नति का मार्ग प्रशस्त करेगा।
भाजपा किसानों को स्वावलंबी, आत्मनिर्भर बनाने के लिए नित नए व अभूतपूर्व कार्य कर रही है।केंद्र सरकार किसानों को एक ओर MSP की सुरक्षा और दूसरी ओर खुले बाजार की स्वतंत्रता दे रही है।
यह कानून उनके जीवन को सुगम व सुरक्षित बनाने के साथ-साथ उनके परिश्रम का वाजिब मूल्य दिलाएगी।संविदा खेती से जहाँ उन्हें उनके उपज का मन चाहा मूल्य मिलेगा।
वहीं भुगतान के समय बाजार का रेट कम होने की स्थिति में होने वाले नुकसान से बचाएगा।
जो लोग इस कानून का विरोध कर रहे हैं।वह किसानों के लिए नहीं, बिचौलियों के हक़ के लिए बेचैन है। देश का किसान जानता है कि अब वह सीमाओं के बेड़ियों से आज़ाद हो गया है।
इसलिए सभी किसानों को आत्मनिर्भर भारत आत्मनिर्भर किसान के अभियान में गांव गांव में अलख जगाने की आवश्यकता है।
इस मौके पर हरिवंश उपाध्याय, भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य गणेश अग्रहरि, अभय सिंह, मखनचन सिंह, अरविंद सिंह, घुआ सिंह, अविनाश बिन्द, बबलू सिंह बुंदेला आदि रहे।अध्यक्षता चंद्रभान राय व संचालन परमहंस मौर्या ने किया।