![]() |
बलुआ घाट पर अंतिम संस्कार में जुटी भीड़ |
●आज बलुआ घाट पर किया गया अंतिम संस्कार, शामिल हुए हजारों लोग
नईबाज़ार/ सकलडीहा ( चन्दौली)। भाजपा के पूर्व जिला मंत्री एवं जिला प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के अध्यक्ष एडवोकेट संजय त्रिपाठी के माता तारा त्रिपाठी की 70 वर्ष की आयु में शनिवार को रात्रि में नईबाज़ार स्थित आवास पर निधन हो गया। इनके मरने की खबर लगते ही उनके शुभ चिंतन, समर्थक, भाजपाई व गांव घर में लोगों के बीच शोक की लहर दौड़ गई।
आज सुबह श्री त्रिपाठी के आवास पर लोगों ने मृतात्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया तथा उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धाजंलि देने के लिए लोगों की काफी भीड़ जुट गई।
उनका अन्तिम संस्कार बलुआ घाट पर किया गया। उनके अंतिम से संस्कार में शामिल होने के लिए लोग बलुआ घाट भी पहुंचे। इस दौरान लोगों की काफी भीड़ जुटी रही।
बता दें कि चन्दौली जनपद के नईबाजार महेसुआ निवासी श्री त्रिपाठी के पिता गणेश त्रिपाठी टीचर से रिटायर हैं और उनकी माताजी डा.तारा त्रिपाठी नर्स रहीं।
इन दिनों वह कुछ अस्वस्थ चल रही थीं कि देर रात उनके निधन की खबर आ गई। इसके बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ पड़ी।
सुबह रविवार को उनके माता जी को श्रद्धाजंलि देने के लिए आने-जाने वालों का तांता लगा रहा।
शोक व्यक्त करने वालों में भाजपा नेता सत्य प्रकाश गुप्ता, एडवोकेट रमाशंकर खरवार, पूर्व मंडल अध्यक्ष अवधेश सिंह, नंन्दलाल मौर्य, मनोज, लालजी, डा. सच्चिदानंद, डा.मधुसूदन, त्रिलोक यादव, वरिष्ठ भाजपा नेता सूर्यमुनि तिवारी डा.शम्भू ,कमला पाण्डेय, गोपाल राजभर, डा.सुरेन्द्र, पूर्व मण्डल अध्यक्ष देवेन्द्र दत्त पाण्डेय, कुमद बिहारी, संकठा राजभर, रंजय पाण्डेय, चंद्रिका ग्राम प्रधान, जितू, काशी नाथ गोंड, बलिराम, महेंद्र गोंड , गुलाब चंद आदि लोग उपस्थित थे।
उधर, पूर्वांचल राज्य जनमोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरवंश पूर्वांचली की अध्यक्षता में कैम्प कार्यालय बठ्ठी में आयोजित शोक सभा में भाजपा नेता के माता जी के निधन पर दुःखद व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त किया गया।
वक्ताओं ने कहा कि उनकी माता काफी मृदुल स्वभाव की थीं। उनके घर पहुंचते ही बड़े ही प्यार दुलार के साथ बातचीत करती थीं। वह हमेशा आगे बढ़ने का आशीर्वाद देती रहीं। उनके निधन से हमने एक खुश दिल मां खो दिया।
शोक सभा में स्वरूपा नंद तिवारी, चंद्र भूषण मिश्र, राजेश पाठक, डॉ उदय कुमार राय, राम कुमार राम, राजेश नारायण सिंह, डीएस खरवार, प्रभात श्रीवास्तव, राहुल विश्वकर्मा, रामकरन राम, राजेन्द्र प्रसाद नाईं आदि लोग शामिल रहे।
Source- महेंद्र प्रसाद गोंड