सपा ने कहा, हत्या - गैंगरेप से यूपी में अराजकता का माहौल

सपा ने कहा, हत्या - गैंगरेप से यूपी में अराजकता का माहौल

Chandauli News In Hindi

समाजवादी पार्टी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष सहित 31 सदस्यों की कार्यसमिति घोषित

सपा जिला अध्यक्ष सत्यनारायण राजभर ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को दिलाई पद व गोपनीयता की शपथ


●Purvanchal News Print

●Edited By: Ravindra Yadav

चन्दौली। समाजवादी पार्टी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ का पद ग्रहण समारोह पार्टी कार्यालय लोहिया भवन में संपन्न हुआ। जिला अध्यक्ष सत्यनारायण राजभर ने कहा कि उत्तर प्रदेश में जघन्य अपराध हो रहे हैं। 

हाथरस जैसे दर्जन भर बलात्कार और एक-एक कर हो रही हत्याओं से पूरे प्रदेश में अराजकता का माहौल है। 

लूट ,हत्या ,बलात्कार जैसी घटनाएं आम हो गई हैं। पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष डॉ वीरेंद्र बिंद ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र देकर स्वागत किया। कार्यकारिणी के 30 पदाधिकारी को पद व दायित्व का मनोनयन पत्र सौंपा।


जिसमें तीन उपाध्यक्ष नसीम शाह, श्रवन राजभर, भाई राम साहनी, महासचिव अशोक कुमार मौर्य, कोषाध्यक्ष मोदनवाल व सचिव ओम शंकर चौहान, विजेंद्र बियार ,विजेंद्र राजभर, जितेंद्र पटेल ,राजकुमार बैंड, गणेश प्रजापति, शिवानंद शर्मा ,ओम प्रकाश यादव, अजय कुमार ,मुरली पाल को नियुक्त किया गया। 

इसके अतिरिक्त जिला कार्यसमिति के सदस्य मनोनीत किए गए।जिसमें प्रेमचंद्र विश्वकर्मा, तेजबली प्रजापति ,अजय मौर्य ,परमानंद यादव, सीताराम प्रजापति ,शकीला बेगम ,मीरा देवी ,सत्य प्रकाश गुप्ता को शामिल किया गया है।  इस प्रकार जिला अध्यक्ष सहित 31 सदस्यों की कार्यसमिति घोषित की गई।


बैठक के अंत में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया है। इस मौके पर बृजमोहन, केशवराज, ओमप्रकाश मौर्य, विनोद सोनकर, राजा खान, राम सिंह चौहान, राजा बाबू आदि उपस्थित रहे।