![]() |
'मिशन शक्ति अभियान' में बोलती हुई सकलडीहा कोतवाल वंदना सिंह |
Purvanchal News Print
उक्त बातें सकलडीहा कोतवाली प्रभारी वंदन सिंह ने 'मिशन शक्ति अभियान' के जागरूकता कार्यक्रम में गुरुवार को उपस्थिजनों को संबोधित करते हुए कहीं।
कार्यक्रम की शुरुआत सकलडीहा कोतवाल श्रीमती सिंह ने दीप प्रज्वलित कर व सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण करके किया। यह मिशन शक्ति अभियान' कार्यक्रम क्षेत्र के सदलपुरा स्थित क्षत्रधारी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आयोजित किया गया था। इस मौके पर महिलाओं को सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन के बारे में विस्तृत जानकारी देकर उपस्थिजनों को जागरूक किया गया।
इस मौके पर सकलडीहा कोतवाल ने कहा कि आए दिन जागरूकता के अभाव में महिलाएं दरिंदगी की शिकार होती हैं। यह सब जानकारी के अभाव में असुरक्षा की भावना पैदा होती है, जबकि ऐसा नहीं है।
हमें अपने साथ-साथ अपने आसपास की महिलाओं व युवतियों को भी जागरूक करते रहना चाहिए। वहीं चौकी प्रभारी भुपौली नीलम त्रिपाठी ने कहा कि महिलाओं के लिए महिला हेल्प डेस्क के साथ ही तमाम प्रकार की सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
हमें खुलकर बोलने व आत्मविश्वास को जगाकर अपनी बात करने की जरूरत है। महिला सुरक्षा कानून से जुड़ी जानकारी देते हुए बताया कि महिला हेल्प लाइन से जुड़े 1090 वूमेन पावर,181 महिला हेल्प, 1076 मुख्यमंत्री हेल्प, 1098 चाइल्ड लाइन 112 तत्काल पुलिस सेवा सहित 102 व 108 नंबर एंबुलेंस तमाम प्रकार की सुरक्षा कानून से जुड़ी सुविधाएं शासन द्वारा प्रदान की जा रही हैं।
विद्यालय की छात्राओं द्वारा महिला सुरक्षा से जुड़ी ताइक्वांडो छात्राओं को सिखाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रबंधक डॉ अरुण कुमार सिंह ने सबका आभार जताया। संचालन कुमारी साधना मिश्रा व निधि मिश्रा ने किया।
इस दौरान जिला नोडल प्रभारी प्रमोद कुमार सिंह कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर नंदलाल, निधि मिश्रा स्वाति सिंह, प्रियंका, जितेंद्र पटेल, गौरव सिंह, रणविजय सिंह, मनोज शर्मा,अमित कुमार,मधु सिंह,आकांक्षा, वर्षा,नीलू आदि लोग उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-विशाल पटेल