नारी सुरक्षा- नारी सम्मान, नारी शक्ति के विषय में महिलाओं को किया जागरूक

नारी सुरक्षा- नारी सम्मान, नारी शक्ति के विषय में महिलाओं को किया जागरूक


'मिशन शक्ति अभियान' में शामिल लोग

रामनगर/चन्दौली। औद्योगिक क्षेत्र फेस वन में विभिन्न इकाइयों में मिशन शक्ति कार्यक्रम रामनगर इंडस्ट्रियल एसोसिएशन एवं रामनगर औद्योगिक एसोसिएशन के तत्वावधान में प्रारंभ किया गया। कार्यक्रम में महिला कर्मचारियों एवं पुरुष कर्मचारियों को नारी सुरक्षा-नारी सम्मान, नारी शक्ति के विषय में जागरूक किया गया।

 साथ ही कार्यस्थल पर किसी भी भेदभाव को ना होने देने की शपथ भी ली गई। यह कार्यक्रम यूपीएसआईडीसी सभागार एमपी बिस्किट सिद्धिविनायक पॉलिटेक्स शिव कचरी उद्योग में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में शामिल महिलाएं

इस अवसर पर गौरव मिश्रा जिला खादी ग्रामोद्योग अधिकारी, रामनगर औद्योगिक एसोसिएशन के अध्यक्ष देव भट्टाचार्य, महामंत्री चंदेश्वर जायसवाल तथा रामनगर इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के अध्यक्ष दयाशंकर मिश्रा महादेव, राकेश जायसवाल इत्यादि उपस्थित रहे। 

रिपोर्ट-रविन्द्र यादव