![]() |
विरोध प्रदर्शन करती महिलायें |
नौगढ़/चन्दौली। कस्बा नौगढ़ के ग्राम पंचायत बाघी के एक बस्ती में महिलाओं ने खराब हैंडपंप की मरम्मत न होने पर गुरुवार को पंचायती राज विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया और चेताया कि हैंडपंप का मरम्मत नहीं शीघ्र नहीं कराया गया तो ब्लॉक का घेराव किया जाएगा।
ग्राम पंचायत की बस्ती में पन्नालाल शर्मा के दरवाजे पर लगा इंडिया टू मार्का हैंडपंप काफी दिनों से खराब पड़ा हुआ है।
बनवासी बस्ती में लगा हैंडपंप दो साल से बिगड़ा हुआ है। जिसका मरम्मतपंचायत विभाग के द्वारा नहीं कराया जा रहा है।
बस्ती में एक ही हैंडपंप चालू था लेकिन एक महीने से खराब पड़ा है। महिलाओं ने आरोप लगाया कि ग्राम प्रधान,पंचायत सेक्रेट्री से प्रार्थना पत्र देकर गुहार लगाई गई है लेकिन मरम्मत नहीं कराया गया।
हम लोगों को मजबूरन प्रदूषित पानी पीना पड़ रहा है। बस्ती की चंदा ने बताया की पानी के लिए इधर उधर भटक रहे गांव के लोगों का सब्र जब टूट गया तो उन्होंने और पंचायती राज विभाग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया है।
चेतावनी देते हुए कहा की जल्द हैंडपंपों का मरम्मत नहीं कराया गया तो खंड विकास अधिकारी नौगढ़ का भी घेराव किया जाएगा।
विरोध प्रदर्शन करने वाली महिलाओं में मनवा, शांति,चंद्रावती, सुशील, संजू मुनिया, मान कुंवर सहित बस्ती के महिला और पुरुष मौजूद रहे।