चकिया/चन्दौली। आईपीएफ ने कहा कि खाद्य पदार्थों की बढ़ती कीमतों पर रोक लगाने में मोदी व योगी की भाजपा सरकार पूरी तरह फेल है।
आईपीएफ प्रवक्ता अजय राय ने कहा है कि रोजगार नष्ट होने और बढ़ती महंगाई से आम आदमी का जीना दूभर होता जा रहा है। उन्होंने कहा कि हाल के दिनों में खाद्य सामग्री की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि हुई है।
इससे महामारी के दौर में मेहनतकश वर्ग के रोजाना की थाली से जरूरी चीजें गायब हो रही हैं। सब्जियों के भाव में तो आग लगी है। बिचौलियों और कालाबाजारियों ने जैसे बाजार पर कब्जा कर लिया है।उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों से महंगाई बढ़ रही है।
सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठी है। किसानों को उनके उत्पाद का वाजिब दाम भी नहीं मिल रहा है और बिचौलिये मालामाल हो रहे हैं। धान की फसल किसान न्यूनतम समर्थन मूल्य से काफी कम कीमतों पर बेचने के लिए कई जगह बाध्य हैं। हर तरफ लूट मची है।
वहीं उन्होंने कहा कि न्याय पंचायत स्तर पर धान क्रय केन्द्र खोला जाए, सरकार द्वारा पलेदारी किसानों के धान क्रय करने पर न दिए जाने पर विरोध जताई हैं।
बढ़ती कीमतों पर सरकार का अंकुश नही रह गया हैं जल्द ही आईपीएफ दाम बांधों, काम दो और दवाई, पढ़ाई, कमाई और रिहाई को लेकर जन अभियान चलायेगी।