![]() |
फोटो: सोशल मीडिया |
●बाल संरक्षण समिति की बैठक में महिला सुरक्षा पर जोर
सकलडीहा/चन्दौली। जनपद के सकलडीहा परियोजना कार्यालय पर 17 से 25 अक्टूबर के बीच मिशन शक्ति अभियान के तहत चलाए जा रहे कार्यक्रम में महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वालंबन के साथ जागरूक करने के लिए शासन के निर्देश पर ब्लॉक स्तरीय बाल संरक्षण समिति की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में सीडीपीओ अवधेश सिंह पंडित द्वारा बाल विवाह की रोकथाम, दहेज प्रथा उन्मूलन, घरेलू हिंसा रोकने, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान, भ्रूण हत्या के रोक थाम स्थान पर प्रकाश डाला गया।
बैठक में बाल संरक्षण विभाग की ओर से शिल्पी चौरसिया ने बाल संरक्षण पर विस्तार से चर्चा किया। बैठक में खंड विकास अधिकारी, सहायक विकास अधिकारी, शिक्षा अधिकारी, स्वास्थ्य अधिकारी हंसा स्वयंसेवी संस्था सहित मुख्य सेविकाओं ने भाग लिया।
इधर, विकास खंड के ग्राम पंचायत महेसुवां में बाल संरक्षण समिति की बैठक ग्राम प्रधान संतरा देवी के अध्यक्षता में की गई।
बैठक में मिशन शक्ति अभियान की सफलता पर जोर दिया गया। इस अवसर पर बैठक में शामिल सभी सदस्यों को महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा सम्मान के प्रति जागरूक किया गया। बालिकाओं की सुरक्षा हेतु 1090 108 व 181 हेल्पलाइन के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।
बैठक में सुमंगल योजना व बालिकाओं के विशेष शिक्षा पर ध्यान देने की जरूरत पर बल दिया गया। बैठक में कोविड-19 से बचाव हेतु जन जागरूकता को बनाए रखने के लिए प्रयास किए जाने की सहमति दी गई।
बैठक में निर्मला यादव, विद्या यादव, लक्ष्मीना देवी, सरोज मुनि, निर्मला देवी, भूटान देवी, उर्मिला, शशि बाला, रवि शंकर मौर्य, राजेश राय, शैलेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।