कमालपुर /चन्दौली। सैयदराजा विधानसभा धानापुर पूर्वी भाजपा मण्डल अध्यक्ष राजेश तिवारी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओंचन्दौली सांसद का जन्म दिन मनाते हुए भाजपाई
ने गुरुवार को केन्द्रीय मंत्री व सांसद डा0 महेंद्रनाथ पांडेय का 63वां जन्म दिन प्रेरणा दिवस के रूप में धूमधाम से मनाया।
कार्यकर्ताओं ने केक काटकर अपने प्रिय नेता के दीर्घायु जीवन का मंगल कामना किया।वही कार्यकर्ताओ ने वरिष्ठ पदाधिकारियों को पुष्प गुच्छ देकर बधाई दिया। मौके पर सांसद के कराए गए विकास कार्यो पर विस्तार पूर्वक चर्चा किया।
धानापुर पूर्वी भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश तिवारी ने कहा कि आज हम सभी अपने प्रिय नेता के लंबी उम्र की कामना करते है।ताकि जनपद विकास की नई इबादत लिख सके।
केंद्रीय मंत्री व सांसद ड़ा0 महेन्द्रनाथ पांडेय को विकास पुरुष के नाम से जाना जाता है।उन्होंने अपने कार्यकाल में जनपद को विकास की अगली पंक्ति में लाने का काम किया है।
आज जनपद में अनेक विकास के कार्य पंख लगाकर चल रहे है। निकट भविष्य में जनपद में विकास की लकीर को कोई नहीं मिटा सकता है।उन्होंने जनपद की प्रमुख समस्याओं को दूर करने का काम किया है।रेलवे ओभरब्रिज,अस्पताल सहित कौशल विकास के कार्य को नए आयाम मिलने का काम हो रहा है।
इस मौके पर मनोज सिंह, श्यामसुंदर सिंह, राधेश्याम सिंह, अशोक सिंह, आशुतोष सिंह, सिटुं उपाध्याय, चंद्रभान मौर्य, अवधेश सिंह, बिसुनी बिंद,मदनमोहन बिंद आदि लोग रहे।