महिलाओं को स्वयं निर्णय लेने की क्षमता का विकास व उनकी सोच को बदलना ही महिला सशक्तिकरण:नीतू सिंह

महिलाओं को स्वयं निर्णय लेने की क्षमता का विकास व उनकी सोच को बदलना ही महिला सशक्तिकरण:नीतू सिंह

Chandauli News In Hindi

मिशन शक्ति अभियान के तहत शुक्रवार को नौगढ़ थाना परिसर में महिला हेल्प डेस्क का शुभारंभ ब्लाक प्रमुख नीतू सिंह ने फीता काटकर किया।

हाई लाइट्स:

थाना परिसर में महिला हेल्प डेस्क का शुभारंभ ब्लाक प्रमुख नीतू सिंह ने फीता काटकर किया

महिला सुरक्षा व उनके कल्याण के लिए कई योजनाएं चला रही सरकार

उदघाटन करतीं ब्लॉक प्रमुख नीतू सिंह

Purvanchal News Print

Edited By: अशोक कुमार जायसवाल

नौगढ़/चंदौली। मिशन शक्ति अभियान के तहत शुक्रवार को नौगढ़ थाना परिसर में महिला हेल्प डेस्क का शुभारंभ ब्लाक प्रमुख नीतू सिंह ने फीता काटकर किया।

 इस दौरान उन्होंने कहा कि महिलाओं का सशक्तिकरण बहुत ही जरूरी है। जिससे वे समाज में पुरुषों के कंधे से कंधा मिलाकर चल सकें। महिलाओं को स्वयं निर्णय लेने की क्षमता का विकास व उनकी सोच को बदलना ही महिला सशक्तिकरण कहलाता है।


 सीओ नक्सल नौगढ़ नीरज सिंह कहा की सरकार महिला सुरक्षा के लिए कई हेल्पलाइन चला रही है। 1090 वूमेन पावर लाईन, 181 महिला हेल्प लाईन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्प लाईन, 1098 चाईल्ड लाईन, 112 तत्काल पुलिस सेवा, 102 व 108 एम्बुलेंस आदि प्रमुख हैं। 

सीओ ने कहा कि सरकार द्वारा महिला सुरक्षा व उनके कल्याण के लिए कई योजनाएं चला रही है। इस मौके पर ब्लाक प्रमुख के प्रतिनिधि सुजीत सिंह उर्फ सूड्डू, ग्राम प्रधान मनीष सिंह, चौकी इंचार्ज अमदहां प्रभारी नौगढ़ राधा कृष्ण मौजूद रहे।