Chandauli News In Hindi
अमोघपुर में अपर पुलिस अधीक्षक (आपरेशन) के निर्देशन में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। क्षेत्राधिकारी सदर की उपस्थित में सभी क्षेत्रवासियों को योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई, साथ ही उन्हें मास्क भी वितरित किये गये।
हाई लाइट्स:
● महिला सशक्तीकरण, सम्मान व सुरक्षा हेतु यूपी सरकार द्वारा शुरू हुआ कार्यक्रम "मिशन शक्ति अभियान"
● पुलिस अधीक्षक चन्दौली हेमन्त कुटियाल के निर्देश पर पुलिस जगह-जगह कर रही कार्यक्रम आयोजित
● महिलाओं एवं बालिकाओं की सुविधा-सुरक्षा हेतु संचालित योजनाएं, जैसे- 1090 वूमेन पावर लाईन, 181 महिला हेल्प लाईन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्प लाईन, 1098 चाईल्ड लाईन, 112 तत्काल पुलिस सेवा, 102 स्वास्थ्य सेवा व 108 एम्बूलेन्स की दी गई विस्तृत जानकारी
![]() |
महिलाओं को जागरूक करते पुलिस अधिकारी |
Purvanchal News Print
Edited By: मनमोहन कुमार
अलीनगर/चन्दौली। जनपद के अलीनगर थाना अन्तर्गत अमोघपुर में अपर पुलिस अधीक्षक (आपरेशन) के निर्देशन में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। क्षेत्राधिकारी सदर की उपस्थित में सभी क्षेत्रवासियों को योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई, साथ ही उन्हें मास्क भी वितरित किये गये।
थानाध्यक्ष अलीनगर द्वारा अमोघपुर पंचायत भवन में उपस्थित लोगों को जागरूक किया गया।
![]() |
'शक्ति मिशन अभियान' में शामिल महिलाएं, फोटो |
चन्दौली पुलिस द्वारा लगातार इसी तरह से विभिन्न कार्यक्रमों के साथ ही मुख्यालय व थाना स्तर पर बनें एण्टी रोमियो टीम द्वारा भी बाजारों/चौराहों/पार्कों/धार्मिक स्थलों आदि स्थानों पर सतर्कता पूर्वक चेकिंग/निगरानी रखी जा रही और साथ ही महिलाओं व बालिकाओं को जागरूक किया जा रहा है।