●Uttar Pradesh News In Hindi
योगी सरकार के फटकार के बावजूद भी पुलिस के सेहत पर कोई असर नहीं पड़ रहा है। दुष्कर्म की शिकार महिला थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की गुहार लगाती रही फिर भी थानेदार ने नहीं सुनी।
●आला-अफसरों के हस्तक्षेप के बाद पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
![]() |
सोशल मीडिया |
●पूर्वांचल न्यूज प्रिंट
प्रतापगढ़/लखनऊ। योगी सरकार के फटकार के बावजूद भी पुलिस के सेहत पर कोई असर नहीं पड़ रहा है। दुष्कर्म की शिकार महिला थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की गुहार लगाती रही फिर भी थानेदार ने नहीं सुनी।
जब आला अफसरों ने हस्तक्षेप किया तब पुलिस क्षेत्राधिकारी कुंडा द्वारा जांच के बाद मुकदमा दर्ज किया गया। उसके बाद आरोपी गिरफ्तार हो सका।
यह मामला है उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ के मानिकपुर थाना क्षेत्र के चौकायार पुर इलाके का है। एक दलित महिला के साथ दुष्कर्म की वारदात सामने आया है। महिला मायके से लौट रही थी तभी आरोपी उसके साथ वारदात किया।
दुष्कर्म की शिकार महिला का कहना है कि आरोपी जबरन पुल के नीचे ले गया और घटना को अंजाम दिया। जब वह मां को बचाने पहुंची तो दबंग ने उसकी पिटाई कर दी ।
योगी पुलिस ने पीड़िता को मानिकपुर थाने से भगाया
अजीब हाल है यूपी पुलिस में कोई बदलाव नहीं आ रहा है। महिला का आरोप है कि जब वह मानिकपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पहुंची तो उसे भगा दिया गया। बाद में कुंडा पुलिस सीओ की जांच के बाद मुकदमा लिखा गया।
दुष्कर्म महिला का पति दिव्यांग है
दुष्कर्म की शिकार महिला का पति दिव्यांग है। वह अपनी बेटी के साथ गई थी। कल गुरुवार की शाम बस से मानिकपुर बाजार में उतरी।
वह बेटी को बोली कि तुम सब्जी लेकर आओ मैं घर चल रही हूं। तभी बीच रास्ते में एक पुल के नीचे दबंग युवक खींच कर ले गया और दुष्कर्म की घटना का अंजाम दिया।
मां के साथ दुष्कर्म की घटना को लेकर दबंग से जब वह भिड़ गई तब उसकी भी पिटाई की गई। जब वह थाने में दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराने गई तब महिला को भगा दिया गया। जब महिला ने अफसरों से गुहार लगाया तब इस घटना की जांच के बाद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।
यह घटना भी अन्य घटनाओं की तरह शर्मसार कर देने वाली है। इसमें भी पुलिस का रोल घटिया सामने आया है।