Hindi News/Chandauli
विधायक सुशील सिंह ने कहा कि खेल जीवन का एक अभिन्न अंग होता है, जिसे हर किसी को अपने आप को जोड़े रखना चाहिए। खेल से स्वस्थ शरीर के साथ ही स्वस्थ मस्तिष्क का भी विकास होता है।
चन्दौली। भाजपा के सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने कहा कि खेल जीवन का एक अभिन्न अंग होता है, जिसे हर किसी को अपने आप को जोड़े रखना चाहिए। खेल से स्वस्थ शरीर के साथ ही स्वस्थ मस्तिष्क का भी विकास होता है।
शनिवार को चंदौली खुर्द स्थित शिव मंदिर पर नवयुवक मंगल दल के तत्वावधान में आयोजित वॉलीबॉल प्रतियोगिता के दौरान बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि कोरोना जैसी महामारी के दौरान रोग प्रतिरोधक क्षमता वाले व्यक्तियों को महामारी का असर कम रहा है। ऐसे में हम सभी को किसी ने किसी खेल के प्रति रुचि रख कर अपने शरीर के रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाए रखने में खेल का अहम योगदान है।
तो वहीं कहा की खेल को खेल के भावना से खेलना चाहिए खेल में जीत या हार खेल का एक हिस्सा होता है हारने वाले को और अधिक मेहनत और जीतने वाले को सीख लेकर और अधिक प्रयास करना चाहिए।
![]() |
खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए मुख्य अतिथि सुशील सिंह |
प्रतियोगिता में प्रथम मैच माटीगांव व जमुनीपुर के बीच खेला गया। जिसमें बेस्ट ऑफ 2 में जमुनीपुर 25 व 24 से विजेता रही वहीं दूसरा मैच मुगलसराय सोगाई के बीच खेला गया जिसमें मुगलसराय 15 व 13 से विजेता रही।
इस दौरान चौकी प्रभारी राजेश त्रिपाठी, अशोक सिंह टुनटुन,अतुल कुमार सिंह, सूबेदार सिंह, विवेक सिंह, राजेश द्विवेदी, संजय कुमार सिंह, केसरी नंदन तिवारी,अमित सिंह, राम नारायण सिंह, रामसेवक सिंह आदि लोग शामिल रहे।
रिपोर्ट-विशाल पटेल