चन्दौली: विभिन्न मांगों के समर्थन में महिलाओं ने किया चक्काजाम

चन्दौली: विभिन्न मांगों के समर्थन में महिलाओं ने किया चक्काजाम

 Hindi News/ चन्दौली

अमड़ा गांव के समीप गुरुवार की देर शाम शौच कर वापस लौटते समय बाइक के धक्के से दो किशोरी घायल हो गई। नाराज गांव की महिलाएं शुक्रवार की विभिन्न मांगों को लेकर सुबह 10 बजे सैयदराजा जमानिया मार्ग पर बांस बल्ली लगाकर चक्का जाम कर दिया। 

आज सुबह 10 बजे सैयदराजा जमानिया मार्ग पर बांस बल्ली लगाकर चक्का जाम कर दिया। ग्राम प्रधान प्रमोद कुमार ने महिलाओं को समझा बुझाकर हटाया। 

प्रदर्शन करती महिलाएं

धीना/चन्दौली। सैयदराजा जमानिया मार्ग पर अमड़ा गांव के समीप गुरुवार की देर शाम शौच कर वापस लौटते समय बाइक के धक्के से दो किशोरी घायल हो गई। 

नाराज गांव की महिलाएं शुक्रवार की विभिन्न मांगों को लेकर सुबह 10 बजे सैयदराजा जमानिया मार्ग पर बांस बल्ली लगाकर चक्का जाम कर दिया। ग्राम प्रधान प्रमोद कुमार ने महिलाओं को समझा बुझाकर दो घण्टे बाद 12 बजे चक्का जाम समाप्त कराया।

सकलडीहा निवासी श्रीप्रकाश की पुत्री आँचल खरवार 18 वर्ष गुरुवार की देर शाम अपनी सहेली अर्चना शर्मा 17 वर्ष पुत्री गोपाल शर्मा के साथ अमड़ा गांव के समीप शौचकर वापस लौट रही थी। तभी गाजीपुर जनपद के सुहवल निवासी युवक तीन बाइक से चन्दौली के महुरा गांव में बहुभोज में जा रहे थे।अचानक बाइक के चपेट में आने से दोनों किशोरी घायल हो गई।

घायलों को पीडीडीयू नगर में निजी अस्पताल में भर्ती किया गया। शुक्रवार की सुबह महिलाएं विभिन्न मांगों को लेकर सैयदराजा जमानिया मार्ग पर चक्काजाम कर दिया।मांग रही कि बाइक से धक्का मारने वाले युवकों पर कार्रवाही,गांव के समीप ब्रेकर व शौचालय का निर्माण कराया जाए।

आरोप रहा कि शौचालय के अभाव में किशोरियां घर से बाहर शौच करने गई थी।कन्दवा थानाध्यक्ष विद्यासागर प्रसाद ने कहा कि मामले कि जांच पड़ताल कर आवश्यक कार्रवाही की जा रही है। ब्रेकर के लिए उच्चाधिकारियों को सूचना दे दिया गया है।प्रदर्शन करने वालों में शांति देवी, रीमा, सविता, किरन, प्रेमशीला, प्रिया, सुनीता, पुष्पा, उर्मिला, धनौता आदि रहे।