नीतीश राजग विधायक दल के नेता चुने गए, कल लेंगे मुख्यमंत्री की शपथ

नीतीश राजग विधायक दल के नेता चुने गए, कल लेंगे मुख्यमंत्री की शपथ

 Hindi Samachar-Bihar/मुख्यमंत्री

जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार को एक बार फिर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन विधायक दल का नेता चुन लिया गया। वे कल मुख्यमंत्री की शपथ लेंगे। मगर अभी डिप्टी सीएम पद पर कोई निर्णय नहीं हुआ है।

फ़ोटो फाइल


Purvanchal News Print

 पटना। जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार को एक बार फिर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन विधायक दल का नेता चुन लिया गया। वे कल सोमवार को शपथ लेंगे। डिप्टी सीएम को लेकर अभी सुशील मोदी के नाम का संशय बरकरार है।

रविवार को मुख्यमंत्री के सरकारी आवास पर सभी घटक दलों भारतीय जनता पार्टी, जनता दल यूनाइटेड, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा, विकास जी इंसान पार्टी के नवनिर्वाचित विधायकों और विधान पार्षदों की हुई। 

बैठक में पार्टी विधानमंडल दल के नेता के तौर पर नीतीश कुमार के नाम पर मुहर लगी। श्री कुमार बिहार में राजग विधायक दल का नेता चुने जब के बाद वह राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया।  

बैठक में जद यू के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष अशोक चौधरी, महासचिव आरसीपी सिंह और वरिष्ठ नेता बिजेंद्र प्रसाद यादव भी मौजूद थे। नीतीश कुमार ने कहा- एनडीए की बैठक में मुझे फिर से एक बार नेता चुन लिया गया है।

  जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने मीडिया से बातचीत में कहा कि- मैं मुख्यमंत्री नहीं बनना चाहता था, लेकिन भाजपा नेताओं के आग्रह पर मैं एक बार फिर मुख्यमंत्री की शपथ लूंगा। महामहिम राज्यपाल को भी हमने पत्र दे दिया है, उन्होंने पत्र स्वीकारते हुए मुझे सीएम पद के लिए मनोनीत किया गया है। पूछे जाने पर उन्होंने आगे कहा कि कल कौन-कौन शपथ लेगा, इसका निर्णय अभी नहीं हुआ है। 

नीतीश ने सरकार बनाने का दावा पेश किया

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के नेता नीतीश कुमार ने आज राजभवन जाकर राज्यपाल से भेंटकर सरकार बनाने का दावा पेश किया। नीतीश कुमार ने महामहिम राज्यपाल फागू चौहान को राज्य के चारों घटक दल की ओर से दिए गए समर्थन का पत्र सौंपा और सरकार बनाने का दावा पेश किया।

 उनके साथ जनता दल यू के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के प्रमुख जीतन राम मांझी, और विकासशील इंसाफ पार्टी के अध्यक्ष मुकेश साहनी भी राजभवन गए थे।

नीतीश कल लेंगे मुख्यमंत्री की शपथ

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार राजग विधानमंडल दल का नेता चुने जाने के बाद बिहार के महामहिम गवर्नर फागू चौहान से भेंट कर सरकार बनाने का दावा पेश किया। तब वे मुख्यमंत्री बनने का न्यौता दिया। बताया जाता है कि कल सोमवार को वे सातवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

 सुशील मोदी होंगे बिहार के उप-मुख्यमंत्री! अथवा कोई नया चेहरा आएगा सामने

राजभवन के बाहर जब केंद्रीय रक्षा मंत्री व भाजपा के वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह से पूछा गया कि क्या सुशील मोदी ही बिहार के उप-मुख्यमंत्री होंगे? तो उन्होंने कहा कि उचित समय आने के बाद इसका जवाब दिया जाएगा। कुछ देर इंतजार कीजिए।

 इस तरह से अभी बिहार के उप- मुख्यमंत्री के सवाल पर सस्पेंस बना हुआ है। क्या सुशील मोदी को फिर से डिप्टी सीएम बनाया जाएगा अथवा फिर किसी और का नाम सामने आएगा? 

इधर, सुशील मोदी ने ट्वीट किया कि-भाजपा एवं संघ परिवार ने मुझे 40 वर्षों के राजनीतिक जीवन में इतना दिया की शायद किसी दूसरे को नहीं मिला होगा।आगे भी जो ज़िम्मेवारी मिलेगी उसका निर्वहन करूँगा। कार्यकर्ता का पद तो कोई छीन नहीं सकता।