देव सेना के प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

देव सेना के प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

 Hindi Samachar/ कैमूर 

देवसेना के बिहार प्रदेश अध्यक्ष संतोष कुमार चतुर्वेदी उर्फ रिंकू चतुर्वेदी को बनाए जाने से कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर देखी गई। 


Purvanchal News Print

दुर्गावती ( कैमूर )। देवसेना के बिहार प्रदेश अध्यक्ष श्री संतोष कुमार चतुर्वेदी उर्फ रिंकू चतुर्वेदी को बनाए जाने से कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर देखी गई। 

देव सेना राष्ट्रीय कार्यालय राधा नगर बल्लभगढ़ जिला फरीदाबाद हरियाणा प्रदेश भारत संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष बृजभूषण सैनी साहब  द्वारा देव सेना के बिहार प्रदेश अध्यक्ष संतोष कुमार चतुर्वेदी उर्फ रिंकू चतुर्वेदी एडवोकेट सह रिपोर्टर को नियुक्त किया गया। देव सेना के प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर देखी गई।

 इस अवसर पर श्री चतुर्वेदी ने कहा कि पद की गरिमा बनाए रखते हुए देव सेना के नियमों का पालन करेंगे। अपने पद के अनुसार अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करेंगे और संगठन की गोपनीयता बनाए रखेंगे। आशा ही नहीं बल्कि पूर्ण विश्वास है कि  धर्म की रक्षा के लिए शर्म समर्पित रहेंगे तथा अपने।

 समाज को एकजुट करने के लिए सुरक्षा प्रदान करेंगे। इस महत्वपूर्ण सहयोग में योगदान करेंगे। इस आशय की सूचना देश के प्रधानमंत्री भारत सरकार, गृह मंत्री, मुख्यमंत्री राज्य सरकार पुलिस निदेशालय राज्य सरकार, जिला उपायुक्त, जिला अधिकारी, पुलिस आयुक्त ,पुलिस अधीक्षक, उपमंडल अधिकारी नागरिक को एसडीएम पुलिस उपायुक्त पुलिस उपाधीक्षक थाना प्रभारी एसएचओ को दे दी गई है। 

वहीं बृजभूषण सैनी राष्ट्रीय अध्यक्ष देव सेना ने खुशी जाहिर करते हुए आशा व्यक्त की है कि संगठन की मजबूती के लिए संतोष कुमार चतुर्वेदी उर्फ रिंकू चतुर्वेदी कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे इस खुशी को लेकर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा है। प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं में खुश नजर आए।

मौके पर डॉ अखिलेश शर्मा निर्मल अमन कटारिया राघवेंद्र पांडे राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ निर्मल तिवारी राष्ट्रीय महिला उपाध्यक्ष डीके सिंह अधिवक्ता योगेंद्र तिवारी सुशील चौबे संजय कुमार सिंह आदि काफी संख्या में लोगों ने देव सेना के प्रदेश अध्यक्ष को बधाई दी और कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर रही।

 .....(रिपोर्ट- संजय मल्होत्रा)