दुर्गावती में पराली नहीं जलाने को लेकर बीडीओ ने की बैठक

दुर्गावती में पराली नहीं जलाने को लेकर बीडीओ ने की बैठक

 Hindi Samachar/ कैमूर

●सिर्फ जमीन की उर्वरा शक्ति घट रही है, बल्कि पर्यावरण को भी नुकसान

बैठक में भाग लेते किसान

Purvanchal News Print

दुर्गावती ( कैमूर )। जिला पदाधिकारी के निर्देशानुसार स्थानीय प्रखंड परिसर स्थित प्रखंड सभागार कक्ष में बुधवार को प्रखंड कृषि पदाधिकारी के नेतृत्व में पराली नहीं जलाए जाने को लेकर एक बैठक आहूत की गई थी। 

 बैठक की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख धर्मेंद्र कुमार गुप्ता व प्रखंड विकास पदाधिकारी अशोक कुमार सिंह द्वारा संयुक्त रुप से की गई । बैठक में मुख्य रूप से खेतों में पराली नहीं जलाने को लेकर चर्चा की गई।

 बैठक को संबोधित करते हुए प्रखंड कृषि पदाधिकारी राज बिहारी द्वारा उक्त विषय पर किसानों को जानकारी दी। साथ ही कहा कि पराली जलाने से न सिर्फ जमीन की उर्वरा शक्ति घट रही है बल्कि पर्यावरण को नुकसान पहुंच रहा है। पराली जलाने पर रोक लगाई गई हैं। 

इस समय धान की कटाई का कार्य चल रहा है। बड़े किसान धान की कटाई मशीन से कराते हैं। कटाई के बाद जो अवशेष बचता है, उसे किसान जमा करने के बजाय खेत में ही जला देते हैं। ऐसा करने से पर्यावरण को काफी नुकसान पहुंचता है। साथ ही भूमि में मौजूद पोषक तत्व नष्ट हो जाते हैं। 

किसान के मित्र कहे जाने वाले केचुएं भी जलकर नष्ट हो जाते हैं। इसके बावजूद आसपास मौजूद पौधों को भी क्षति पहुंचती है। 

मौके पर कृषि समन्वयक कालिका सिंह अभय कुमार सिंह आनंद कुमार श्यामसुंदर तिवारी राजेश्वर सिंह के अलावा किसान सलाहकार तथा किसानों में शामिल कल्याणपुर पंचायत के पूर्व मुखिया सजीवन साह, इम्तियाज खान,बाबर खान, सोनू कुमार सहित कई मौजूद रहे।