Hindi Samachar/ क्राइम
कन्दवा पुलिस ने बुधवार की देर शाम बरहनी चौराहे से एक किलो गांजे के साथ युवक को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार तस्कर

Purvanchal News Print
धीना/ चन्दौली। कन्दवा पुलिस ने बुधवार की देर शाम बरहनी चौराहे से एक किलो गांजे के साथ युवक को गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया।
गुरुवार को पुलिस ने कागजी कार्रवाई पूरी कर युवक को विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्जकर लिया। कन्दवा थानाध्यक्ष विद्यासागर प्रसाद के नेतृत्व में पुलिस टीम मादक पदार्थो के तस्करों पर अभियान चल रहा है।
बुधवार की देर शाम मुखबीर की सूचना पर चौकी प्रभारी रामपुर रामानंद राय अपने कांस्टेबल यादवेंद्र कुमार यादव के साथ बरहनी चौराहे पर घेराबंदी कर रामपुर निवासी रमेश यादव को एक किलो गांजा के साथ गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस गांजा तस्कर को गिरफ्तार के जेल भेज दिया। इस सम्बंध में कन्दवा थानाध्यक्ष विद्यासागर प्रसाद ने कहा कि मादक पदार्थो के तस्करों पर अभियान चलाया जा रहा है।
रिपोर्ट-रविन्द्र यादव