Hindi Samachar- कैमूर
अखिल भारतीय रविदासिया धर्म संगठन के तत्वावधान में अम्बेडकर पार्क में संविधान निर्माता भीमराव अम्बेडकर साहेब का 65 वां परिनिर्वाण दिवस पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
![]() |
संविधान निर्माताआ को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए |
दुर्गावती ( कैमूर )। अखिल भारतीय रविदासिया धर्म संगठन के तत्वावधान मे दुर्गावती बाजार के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग फोरलेन सड़क किनारे अंबेडकर पार्क में संविधान निर्माता भीमराव अम्बेडकर साहेब का 65 वां परिनिर्वाण मनाया गया और भीम राव अंबेडकर के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई ।
और वहीं दूसरी तरफ रविदासिया धर्म संगठन के द्वारा डॉक्टर भीमराव अंबेडकर साहब के परिनिर्वाण दिवस के अवसर पर दुर्गावती के ग्राम कर्णपुरा दलित बस्ती में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के प्रथम श्रेणी वाले छात्र-छात्राओं को स्पोकन इंग्लिश बुक देकर सम्मानित किया गया और तृतीय श्रेणी के छात्र-छात्राओं को डायरी कलम देकर सम्मानित किया गया तृतीय श्रेणी वालों को भी कापी कलम देकर पुरस्कृत करने के साथ डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के तैल चित्र पर माल्यार्पण किया गया।
मौके पर अखिल भारतीय रविदासिया धर्म संगठन के कैमूर जिला अध्यक्ष रविंद्र कुमार जिला महासचिव सरोज कुमार प्रदेश संगठन सचिव बिहार सह दुर्गावती प्रखंड प्रमुख राम अवतार राम बसपा कैमूर जिला महासचिव महेंद्र राम मिशन गायक महेंद्र गुरु जी बसपा के पूर्व जिला अध्यक्ष गणेश राम बसपा दुर्गावती प्रखंड अध्यक्ष दिलीप कुमार राष्ट्रीय गायक ओमप्रकाश दीवाना के शिष्य मिशन गायक शिवचरण दीवाना कैमूर प्रचार सचिव अखिलेश कुमार दुर्गावती प्रखंड प्रभारी सुरेश वाडकर जिला उपाध्यक्ष पिंटू कुमार डॉक्टर नरसिंह दास बिहार प्रदेश संगठन सचिव श्रवण कुमार श्यामा कांत भंते सुशील कुमार चंदन कुमार भारती आदि सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।
(रिपोर्ट-संजय मल्होत्रा)