Hindi Samachar- चन्दौली
ठंड को देखते हुए खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के पूर्व सदस्य व सपा नेता संतोष यादव द्वारा लगातार कई दिनों से रिक्शा, ट्राली चालक व सड़क किनारे सो रहे गरीबों में कंबल वितरण किया जा रहा है।
![]() |
कम्बल बांटते सपा नेता, फोटो-pnp |
Purvanchal News Print
चन्दौली। ठंड को देखते हुए खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के पूर्व सदस्य संतोष यादव द्वारा लगातार कई दिनों से रिक्शा, ट्राली चालक व सड़क किनारे सो रहे गरीबों में कंबल वितरण कर रहे हैं।
लॉकडाउन के दौरान गरीबों में भोजन वितरण का कार्यक्रम लगातार एक महीने तक करने के बाद अब गरीबों में कंबल वितरण करने का निर्णय लिया है। इसके तहत रविवार की देर रात रिक्शा, ट्राली चालकों बुजुर्गों, गरीबों के साथ ही रात में सड़क किनारे सो रहे निराश्रित लोगों को कंबल वितरण किया।
इन्होंने कहा कि गरीबों की सेवा करना हम लोगों का परम कर्तव्य है। इनके लिए हम लोग लगातार कंबल वितरण करने का कार्यक्रम रखा है। जिसके तहत यह छठा दिन है। आगे लगभग 1000 कंबल वितरण करने का लक्ष्य है। ऐसे जरूरतमंदों को हमेशा सहयोग करने का काम करते रहेंगे।
इस मौके पर छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष प्रदीप यादव, पूर्व मंत्री धीरज यादव,विनय यादव डब्बू ,बंसराज पासवान, अनीस मिश्रा ,महेश पासवान,गुड्डू यादव, रजत वर्मा ,राजेश यादव सहित तमाम लोग मौजूद रहे।