नेशनल हाईवे पर बाइक फिसलने से दो गंभीर रूप से घायल

नेशनल हाईवे पर बाइक फिसलने से दो गंभीर रूप से घायल

 Hindi Samachar- कैमूर

राष्ट्रीय राजमार्ग फोरलेन पर खामीदौरा गांव के समीप तेज गति से जा रहे बाइक सवार फिसल कर गिरने से दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। 
घायल युवक का इलाज करते हुए चिकित्सक, फ़ोटो-pnp
Purvanchal News Print

दुर्गावती (कैमूर)। राष्ट्रीय राजमार्ग फोरलेन सड़क पर खामीदौरा गांव के समीप तेज गति से जा रहे बाइक सवार फिसल कर गिर गया । जिससे दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मौके पर लोगों ने दोनों घायलों को दुर्गावती बाजार के एक प्राइवेट क्लीनिक में भर्ती कराया ,जहां दोनों का इलाज चल रहा है।

 जानकारी के अनुसार बाइक चला रहे प्रकाश बिंद पिता बिझवार बिंद एवं बाइक पर पीछे बैठे विनोद कुमार बिंद पिता महेंद्र बिंद दोनों ग्राम रूपीन पोस्ट अमाव थाना चैनपुर निवासी बताए जा रहे हैं।

 यह दोनों व्यक्ति कुदरा बाजार से सामग्री की खरीदारी पर वापस अपने घर जा रहे थे कि राष्ट्रीय राजमार्ग फोरलेन खामीदौरा मोड़ के समीप अचानक बाइक तेज होने के कारण मोड़ पर फिसल गए और बाइक फिसलने से अनियंत्रित होकर सड़क के चार्ट में जा गिरे।

 जिससे दोनों बुरी तरह घायल हो गए। खबर है कि प्रकाश बिंद की हालत नाजुक है।