Hindi Samachar-चन्दौली
भारत बंद के समर्थन में उतरे सपा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने जगह-जगह नजरबंद करने के साथ ही जुलूस निकाल रहे कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया। इस दौरान काफी नोकझोंक भी हुई।
![]() |
सपा के वरिष्ठ नेता संतोष यादव पुलिस की निगरानी में बंद |
Purvanchal News Print
अलीनगर/चन्दौली। भारत बंद के समर्थन में उतरे सपा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने जगह-जगह नजरबंद करने के साथ ही जुलूस निकाल रहे कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया। इस दौरान काफी नोकझोंक भी हुई।
भारत बंद के आह्वान के मद्देनजर पुलिस रात भर गस्त के दौरान नेताओं के घरों पर पहरेदारी भी किया। अलीनगर पुलिस खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के पूर्व सदर संतोष यादव को उनके घर पर ही नजरबंद कर दिया।
वही सपा नेता बाबूलाल यादव को भी उनके घर पर ही नजरबंद किया। बावजूद इसके सपा कार्यकर्ताओं ने अलग-अलग जगहों से पहुंचकर सपा कार्यालय से जुलूस निकालकर किसान बिल का विरोध करने लगे।
![]() |
नजरबंद करती पुलिस, फोटो-pnp |
जुलूस निकाल रहे कार्यकर्ताओं से पुलिस की तीखी नोकझोंक के बाद पुलिस ने सभी कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया। बावजूद इसके सपा कार्यकर्ता सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते रहे।
इस मौके पर सभासद विनय यादव डब्बू ,धीरज यादव, राजकुमार जायसवाल नफीस अहमद गुड्डू ,चकरु यादव,जलालुद्दीन अंसारी, मुलायम यादव ,नायाब अहमद रिंकू, कमलेश, सिकंदर पासवान, बंसराज पासवान, औसाफ अहमद गुड्डू, प्रदीप यादव, महेंद्र पासवान, आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।