जन अधिकार पार्टी के कार्यकर्ता भारत बंद आंदोलन में हुए शामिल, सकलडीहा चौराहे पर किया प्रदर्शन

जन अधिकार पार्टी के कार्यकर्ता भारत बंद आंदोलन में हुए शामिल, सकलडीहा चौराहे पर किया प्रदर्शन

Hindi Samachar-चन्दौली

कृषि बिल के विरोध में जन अधिकार पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सकलडीहा चौराहे पर डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भारत बंद का समर्थन करते हुए प्रदर्शन किया और साथ ही मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।


Purvanchal News Print

सकलडीहा/चन्दौली। कृषि बिल के विरोध में जन अधिकार पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को सकलडीहा चौराहे पर डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भारत बंद का समर्थन करते हुए प्रदर्शन किया और साथ ही मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

 कार्यकर्ताओं ने कृषि बिल के काले कानून को वापस करने की मांग की और किसानों के समर्थन में खड़ा होने का भरोसा दिया। इस मौके पर वक्ताओं ने मोदी सरकार पर किसानों का समर्थन करने वालों का शोषण करने का आरोप लगाया। जन अधिकार पार्टी के दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

सकलडीहा में प्रदर्शन करते हुऐ, फोटो-pnp

इधर, जिला मुख्यालय पर साप्ताहिक धरना प्रदर्शन के क्रम में सोमवार को धरना प्रदर्शन किया गया। धरना प्रदर्शन व भारत बन्द में डॉक्टर सुनील मौर्या, जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह कुशवाहा, पूर्व जिला अध्यक्ष चंद्रभान मौर्य, जिला सूचना मंत्री संजय मौर्य, शिवपूजन मौर्य, कृष्णानंद मौर्य आदि मौजूद रहे।

......(रिपोर्ट-उदय कुमार राय)