Hindi Samachar- चंदौली
सरकार द्वारा पास किसान विरोधी बिल वापस लेने को लेकर सपा कार्यकर्ताओं ने चकिया तिराहे पर धरना प्रदर्शन के दौरान प्रशासन से तीखी नोकझोंक हुई, जिसमें लगभग एक दर्जन कार्यकर्ता चोटिल हो गए।
अलीनगर/ चन्दौली। सरकार द्वारा पास किसान विरोधी बिल वापस लेने को लेकर सपा कार्यकर्ताओं ने चकिया तिराहे पर धरना प्रदर्शन के दौरान प्रशासन से तीखी नोकझोंक हुई ।जिसमें लगभग एक दर्जन कार्यकर्ता चोटिल हो गए। हालांकि लगभग एक घंटे मशक्कत के बाद पुलिस सभी कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया।
सरकार द्वारा किसानों के विरोध में पास बिल का विरोध देशभर में हो रहा है। रविवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर प्रदेश के समस्त जनपदों में किसान रैली निकालकर इसका विरोध दर्ज कराने का फरमान जारी होते ही रविवार को दर्जनों की संख्या में सपा कार्यकर्ताओं ने चकिया तिराहे पर धरना देना शुरू कर दिया।
इसको लेकर भारी संख्या में पुलिस प्रशासन द्वारा धरना प्रदर्शन को रोकने के दौरान पुलिस और सपा कार्यकर्ताओं में लगभग एक घंटे तक तीखी नोकझोंक के बाद कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया। बावजूद इसके सपा कार्यकर्ताओं ने जामकर प्रशासन और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की ।
वहीं बिल वापस को लेकर जमकर भड़ास निकाली। इस दौरान खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के पूर्व सदस्य संतोष यादव व एलबीएस पीजी कॉलेज के पूर्व महामंत्री धीरज यादव धीरू घायल हो गए।
इस मौके पर बाबू लाल यादव, चकरु यादव, जितेंद्र यादव जीतू,चंद्रशेखर यादव ,सुदामा यादव, प्रदीप यादव ,सुरेंद्र यादव, महेंद्र माही, सत्येंद्र यादव ,विकास आदि दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।