Hindi Samachar-चन्दौली![]() |
फोटो- नवनियुक्त व्यापार मंडल के पदाधिकारीगण व अन्य |
कमालपुर (चन्दौली)। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल(रजिस्टर्ड) की बैठक शुक्रवार को कैम्प कार्यालय पर सम्पन्न हुआ। इसमें जिलाध्यक्ष लक्ष्मीकांत अग्रहरि के नेतृत्व में त्रि-वार्षिक व्यापार मंडल के पदाधिकारियों का सर्वसम्मति से चुनाव किया गया।
मौके पर नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन की एकता व मजबूती बनाने का संकल्प लिया।
कस्बा में शुक्रवार को व्यापारियों की सहमति से शंकर प्रसाद गुप्ता को निर्विरोध अध्यक्ष बनाया गया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष शिवजी वर्मा ,वरिष्ठ महामंत्री मनोज कुमार अग्रहरि,कनिष्ट महामंत्री भरत कुमार रस्तोगी, कोषाध्यक्ष अशोक कुमार मौर्य को चुना गया।
वहीं संरक्षक राधेश्याम वर्मा ,मदनमोहन रस्तोगी, अमरनाथ जायसवाल,रामजी गुप्ता, श्रीकांत गुप्ता को चुना गया।प्रदेश कार्यकारणी सदस्यों में दयाराम यादव, फरीदुद्दीन, ओमप्रकाश गुप्ता मनोनीत किया गया।
जिलाध्यक्ष लक्ष्मीकांत अग्रहरि ने कहा कि संगठन वह शक्ति है जिसके बलबूते बड़ी से बड़ी लड़ाईयां लड़ी जाती है।व्यापारियों के हित के लिए संगठन हर समय तैयार है।संगठन की मजबूती के लिए सभी को एकजुट होने की जरूरत है।
व्यापारियों को संगठित होकर अपनी समस्याओं का निदान करना होगा।इस मौके पर चन्दौली नगर कोषाध्यक्ष शिवकुमार जायसवाल, अरविंद वर्मा, राकेश दुबे पुमपुम, अनिल गुप्ता, अरुण गुप्ता, बिनोद अग्रहरि, अरविंद अग्रहरि, बब्बन जायसवाल, इमरान अली, जमील अंसारी आदि रहे।