कैमूर: दरवाजे से खड़े ट्रैक्टर को अज्ञात चोरों ने चुराया

कैमूर: दरवाजे से खड़े ट्रैक्टर को अज्ञात चोरों ने चुराया

Hindi Samachar-कैमूर

दुर्गावती के सावठ गांव में दरवाजे पर खड़े ट्रैक्टर को अज्ञात चोर चुरा गये। बालेश्वर कुशवाहा रोज की भांति अपने दरवाजे पर ट्रैक्टर खड़ा करके रात में सो रहे थे। 

सांकेतिक फोटो

दुर्गावती (कैमूर)। थाना क्षेत्र के सावठ गांव से रविवार की बीती रात दरवाजे से खड़ी एक ट्रैक्टर को अज्ञात चोरो ने चुरा लिया। सूत्रों के मुताबिक मिली जानकारी के अनुसार बालेश्वर कुशवाहा प्रतिदिन की भांति अपने दरवाजे पर ट्रैक्टर खड़ा करके रात में सो रहे थे। 

जब सुबह नींद खुली तो बालेश्वर कुशवाहा  दरवाजे पर ट्रैक्टर नहीं देखकर आवाक रह गए। इधर-उधर काफी खोजबीन करने के बाद थाने पर पहुंचकर तत्काल दुर्गावती थाने में एक लिखित आवेदन देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।

..... (रिपोर्ट-संजय मल्होत्रा)
👉👉👻दोस्तों, आपको हमारी यह पोस्ट, खबर पसंद आई होगी। इसे अपने दोस्तों में शेयर करें ताकि इस पोस्ट, न्यूज के बारे में पता चल सके। और नीचे कमेंट अवश्य करें, आपको हमारी यह पोस्ट कैसी लगी ? यदि आपका कोई प्रश्न है, तो नीचे 👇 Comment बॉक्स में हमें बताएं।