Hindi Samachar/चन्दौली
कांग्रेस पार्टी के 136वें स्थापना दिवस पर कांग्रेस जनों ने डीडीयू नगर के कालीमहाल चौराहा स्थित राजीव गांधी पार्क में झंडारोहण कर पदयात्रा की शुरूआत की गई।
![]() |
सांकेतिक फोटो |
डीडीयू नगर/चन्दौली। कांग्रेस पार्टी के 136वें स्थापना दिवस पर प्रदेश व्यापी कार्यक्रम के तहत प्रत्येक विधानसभा में कार्यक्रम आयोजित किया गया।यहां कांग्रेस जनों ने डीडीयू नगर के कालीमहाल चौराहा स्थित राजीव गांधी पार्क पर कार्यक्रम संयोजक शहर अध्यक्ष रामजी गुप्ता के नेतृत्व में पार्टी का ध्वज ज़िलाध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी ने फहराया।
इस दौरान कांग्रेस सेवादल के द्वारा पार्टी झंडे को सलामी दी गई। इसके बाद संविधान की प्रस्तावना के साथ कांग्रेस पार्टी के उद्देश्य की शपथ भी ली गयी।
इस अवसर पर कांग्रेस के वयोंवृद्ध नेता कपिलदेव तिवारी, मतीउल्लाह क़ुरैशी, बिंद्रा प्रसाद,लज़ीज़ क़ुरैशी,हाजी निशार अहमद,रमेश पाल,केदारनाथ जायसवाल को जिलाध्यक्ष व शहर अध्यक्ष ने माल्यार्पण कर अंगवस्त्रम देकर सम्मानित भी किया।कांग्रेसजनों की यह पदयात्रा नगर भ्रमण कर राष्ट्रीय राजमार्ग होते हुए रेमा गाँव मोड़, गोधना गाँव पहुँचा।
यहां एक गोष्ठी का आयोजन किया। इस दौरान रास्ते में पड़ने वाले महापुरुष राजीव गांधी, महात्मा गांधी,जवाहर लाल नेहरू,सुभाष चंद्र बोष,लाल बहादुर शास्त्री,गंजी प्रसाद की प्रतिमाओं पर कांग्रेसजनों ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजली अर्पित किए।
इस दौरान रामजी गुप्ता ने कहा कि हमारे लिए आज का दिन बहुत ही गर्व और गौरव का दिवस है। कांग्रेस सभी वर्गों को एक साथ लेकर भारत को एक अखंड भारत बनाया है। देश की आज़ादी के लड़ाई का नेतृत्व कांग्रेस ने किया।इस
मौके पर मुख्य रूप से धर्मेंद्र तिवारी,मधु राय, सतीश बिंद,नारायण मूर्ति ओझा,
दयाराम पटेल, आनंद शुक्ला,अशोक यादव,बृजेश गुप्ता,शाहिद तौसिफ आदि उपस्थित रहे।
👉👻दोस्तों, आपको हमारी यह पोस्ट, खबर पसंद आई होगी। इसे अपने दोस्तों में शेयर करें ताकि इस पोस्ट, न्यूज के बारे में पता चल सके। और नीचे कमेंट अवश्य करें, आपको हमारी यह पोस्ट कैसी लगी ? यदि आपका कोई प्रश्न है, तो नीचे 👇 Comment बॉक्स में हमें बताएं।