कृषि बिल के विरोध में प्रसपा ने निकाली पदयात्रा, किया प्रदर्शन

कृषि बिल के विरोध में प्रसपा ने निकाली पदयात्रा, किया प्रदर्शन

Hindi Samachar/चन्दौली

किसान बिल के विरोध में प्रसपा लोहिया ने सरकार विरोधी नारे लगाते हुए जोरदार प्रदर्शन किया तथा कई गांवों की पदयात्रा बबुरी में लाल चौक से निकल कर पार्टी कार्यालय पर पहुंची। 
विरोध प्रदर्शन करते हुए प्रसपा कार्यकर्ता

बबुरी/चन्दौली। किसान बिल के विरोध में प्रसपा ( लोहिया) ने सरकार विरोधी नारे लगाते हुए जोरदार प्रदर्शन किया तथा कई गांवों की पदयात्रा निकाल कर किसानों से जनसंपर्क भी किए। यह पदयात्रा बबुरी में लाल चौक से निकल कर पार्टी कार्यालय पर पहुंची। 

यहां हुई जनसभा में पार्टी के वरिष्ठ नेता बैजनाथ यादव ने मोदी व योगी सरकार को किसान विरोधी बताते हुए कहा कि इस सरकार में सबसे अधिक फजीहत किसानों, मजदूरों, व्यापारियों व गरीब आम आदमी की हो रही है।

 यह सरकार पूंजीपतियों की मदद करने में आगे है। यूपी में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुका है। शिक्षा की बुरी स्थिति है। धान क्रय केंद्रों पर लूट मची हुई है। इस सरकार के खिलाफ एकजुट होकर लड़ना होगा। 

उन्होंने किसानों का आह्वान किया कि प्रसपा उनके साथ है। माननीय शिवपाल सिंह यादव किसानों के लिए लगातर संघर्ष कर रहे हैं।

उन्होंने आगे कहा कि यह कितना दुःखद है कि देश के अन्नदाता अपनी मांगों को लेकर दिल्ली में एक माह से भूख हड़ताल पर हैं मगर यह भाजपा सरकार अभी कोई निर्णय नहीं ले पाई। 

पदयात्रा में जिला अध्यक्ष पारस यादव, भुवन यादव, मंजू देवी, रमेश मौर्या, विजय धुरिया, डॉक्टर वीरेंद्र यादव, रामनाथ यादव, जसवंत यादव, राम सेवक यादव, भानु यादव, मिथलेश यादव आदि लोग शामिल हुए।

👉👻 दोस्तों, आपको हमारी यह पोस्ट, खबर पसंद आई होगी। इसे अपने दोस्तों में शेयर करें ताकि इस पोस्ट, न्यूज के बारे में पता चल सके। और नीचे कमेंट अवश्य करें, आपको हमारी यह पोस्ट कैसी लगी ? यदि आपका कोई प्रश्न है, तो नीचे 👇 Comment बॉक्स में हमें बताएं।