अकील अहमद उत्तर प्रदेश किसान कांग्रेस पूर्वी जोन का उपाध्यक्ष मनोनीत

अकील अहमद उत्तर प्रदेश किसान कांग्रेस पूर्वी जोन का उपाध्यक्ष मनोनीत

 Hindi Samachar-chandauli

उत्तर प्रदेश में चुनाव की आहट को देखते हुए पहले से ही कांग्रेस कमर कसना शुरू कर दी है। इसके साथ साथ प्रदेश में लंबे समय से जनता की आवाज उठाने वाले कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहन देना शुरू कर दी। इस क्रम में अकील अहमद को पदाधिकारी बनाया गया। 

Purvanchal News Print

डीडीयू नगर/चन्दौली। उत्तर प्रदेश में चुनाव की आहट को देखते हुए पहले से ही कांग्रेस कमर कसना शुरू कर दी है। इसके साथ साथ प्रदेश में लंबे समय से जनता की आवाज उठाने वाले कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहन देना शुरू कर दी। शायद यही वजह है कि लंबे समय से जनपद ही नहीं बल्कि मंडल में कांग्रेस के नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का काम करने वाले वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अकील अहमद बाबू को उत्तर प्रदेश किसान कांग्रेस पूर्वी जोन का उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है।


वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अकील अहमद बाबू, फ़ोटो-pnp

चंदौली जनपद के अलीनगर निवासी अकील अहमद बाबू को प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के निर्देश पर किसान कांग्रेस पूर्वी जोन के चेयरमैन सुयश मणि त्रिपाठी द्वारा उत्तर प्रदेश किसान कांग्रेस पूर्वी जोन का उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। 

कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

इसको लेकर कार्यकर्ताओं में खुशी व्याप्त है। इस दौरान उन्होंने कहा कि कमेटी में हमें जो जगह मिली है। इसके लिए किसानों के हित का सवाल हमेशा उठाते रहेंगे। भाजपा सरकार द्वारा किसान विरोधी बिल पास हुआ है।

जिसको जल्द वापस किसानों के हित में लेना चाहिए। कांग्रेस के हीरालाल शर्मा, शाहिद तौसीफ,सतीश बिंद, बृजेश गुप्ता, रामजी गुप्ता, कमरुल बारी आदि ने बताया कि इन्हें उपाध्यक्ष की कमान देने से पूर्वी जोन में एक नई ऊर्जा कार्यकर्ताओं में भरने का काम करेंगे।