Hindi Samachar/ मौसम विभाग
लगातार ठंड बढ़ रही है। वजह तापमान गिर रहा है। हवा में तेजी आ गई है। आने वाले सप्ताह में सुबह के समय कोहरा रहने का अनुमान है। अभी शीत लहर और बढ़ सकता है।
![]() |
मौसम बदला छाया कोहरा |
लखनऊ/चन्दौली। लगातार ठंड बढ़ती जा रही है। वजह तापमान गिर रहा है। हवा में तेजी आ गई है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले टाइम में सुबह के समय कोहरा रहने का अनुमान है। शीत लहर बढ़ना तय है। तापमान गिरेेेगा।
भारत मौसम विज्ञान विभाग द्रारा प्राप्त मौसम पूर्वानुमान आंकड़ों के अनुसार आगामी सप्ताह में वर्षा नहीं होगी, मगर हल्के बादल बने रहेंगे। साथ ही साथ सुबह के समय कोहरा रहने का अनुमान है।
वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष कृषि विज्ञान केन्द्र, चन्दौली डॉ. एस. पी. सिंह और कृषि मौसम वैज्ञानिक कृष्ण मुरारी पाण्डेय के अनुसार अगले सप्ताह औसत अधिकतम तापमान 22.0 से 26.0 डिग्री सेंटीग्रेड के मध्य, न्यूनतम तापमान 6.0 से 9.0 डिग्री सेंटीग्रेड के मध्य एवं आर्द्रता 65% से 75% के मध्य रहेगा।
तथा सामान्य से तेज गति से अधिकतर पश्चिम दिशा की ओर हवा चलने की संभावना है। जिससे ठंड बढ़ेगी और शीत लहर चल सकती है
👉👺👉दोस्तों,
आपको हमारी यह पोस्ट, खबर पसंद आई होगी। इसे अपने दोस्तों में शेयर करें ताकि इस पोस्ट, न्यूज के बारे में पता चल सके। और नीचे कमेंट अवश्य करें, आपको हमारी यह पोस्ट कैसी लगी ? यदि आपका कोई प्रश्न है, तो नीचे 👇 Comment बॉक्स में हमें बताएं।