Hindi Samachar/चन्दौली
खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के पूर्व सदस्य संतोष यादव के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ताओं ने दर्जनों विधवा और विकलांग महिलाओं को कंबल वितरण करने का काम किया।
![]() |
सपा नेता ने गरीबों में कम्बल बांटा |
अलीनगर/चन्दौली। स्थानीय कैंप कार्यालय पर खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के पूर्व सदस्य संतोष यादव के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ताओं ने दर्जनों विधवा और विकलांग महिलाओं को कंबल वितरण करने का काम किया।
यह कार्यक्रम निरंतर एक पखवारे से चलाया जा रहा है। कंबल वितरण कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि ठंड को देखते हुए हमारे द्वारा एक पखवारे से गरीब ,बुजुर्ग, रिक्शा चालक, विधवा व विकलांग आदि में कंबल वितरण करने का कार्य किया जा रहा है।
यही नहीं लॉकडाउन में भी लगभग एक महीने तक राशन पैकेट के साथ ही भोजन पैकेट वितरित करने का काम किया था। गरीबों का सहयोग मदद करना हम लोगों का परम कर्तव्य है। इसके लिए हर किसी को आगे आने की जरूरत है।
इस मौके पर पूर्व सभासद राजाराम सोनकर, छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष प्रदीप यादव,मनोज मास्टर,राजेश यादव, महेश सोनकर,अशोक सोनकर ,आशा देवी, शम्मी भाई आदि मौजूद रहे।
👉👺दोस्तों, आपको हमारी यह पोस्ट, खबर पसंद आई होगी। इसे अपने दोस्तों में शेयर करें ताकि इस पोस्ट, न्यूज के बारे में पता चल सके। और नीचे कमेंट अवश्य करें, आपको हमारी यह पोस्ट कैसी लगी ? यदि आपका कोई प्रश्न है, तो नीचे 👇 Comment बॉक्स में हमें बताएं।