चन्दौली में सरकार के लाख दावे के बावजूद केंद्रों पर किसानों का धान क्रय करने में परेशानी बरकरार !

चन्दौली में सरकार के लाख दावे के बावजूद केंद्रों पर किसानों का धान क्रय करने में परेशानी बरकरार !

Hindi Samachar/ Chandauli

सरकार के लाख दावे के बावजूद भी धान क्रय केंद्रों पर संसाधनों का अभाव होने से सरकारी कर्मियों को किसानों का धान क्रय करने में परेशानी है। 
धान क्रय केंद्र की बदतर हालत

चन्दौली। सरकार के लाख दावे के बावजूद भी धान क्रय केंद्रों पर संसाधनों का अभाव बरकरार है। जिसके कारण कर्मचारियों को किसानों का धान क्रय करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 

इस तरह की परेशानियों की वजह से ही किसानों का धान खलिहानों में पड़ा हुआ है।
आलम यह है कि साधन सहकारी समिति धूसखास को धान क्रय केंद्र बनाया गया है। लेकिन कभी बोरे का अभाव तो कभी परिवहन डिलीवरी की समस्या बनी रहती है। जिसके कारण किसानों का धान क्रय करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

 किसान नेता केदार यादव, दशरथ प्रधान, धीरेंद्र यादव, वंश नारायण आदि किसानों ने बताया कि सरकार द्वारा दावा किया जा रहा है कि हंक क्रय केंद्रों पर 18 से ₹68 प्रति कुंतल धान खरीदा जा रहा है। किसानों की असुविधा के लिए तमाम व्यवस्थाएं कागजों पर दर्शाई जा रही हैं। 

लेकिन हकीकत यह है कि धान खरीद मैं किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। केंद्र प्रभारी व सचिव राम भजन मौर्य व सहयोगी श्रवण कुमार ने बताया कि अब तक 50 किसानों से 3000 कुंतल धान खरीद की जा चुकी है। बोरे के अभाव में धान खरीद में परेशानी हो रही है।

👉👺दोस्तों, आपको हमारी यह पोस्ट, खबर पसंद आई होगी। इसे अपने दोस्तों में शेयर करें ताकि इस पोस्ट, न्यूज के बारे में पता चल सके। और नीचे कमेंट अवश्य करें, आपको हमारी यह पोस्ट कैसी लगी ? यदि आपका कोई प्रश्न है, तो नीचे 👇 Comment बॉक्स में हमें बताएं।