किसान बिल: आंदोलनकारी सपाई गिरफ्तार, कई हुए नजरबंद !

Hindi Samachar/ चन्दौली

सपा मुखिया अखिलेश यादव के  निर्देश पर प्रदेश में जिला मुख्यालयों पर धरना प्रदर्शन किया गया।  सोमवार को किसान आंदोलन को लेकर सक्रिय सपाइयों को पुलिस पकड़ कर ले गई। कुछ नजर बंद हुए।

आंदोलनकारियों को गिरफ्तार कर ले जाती पुलिस

अलीनगर/चन्दौली। सपा मुखिया अखिलेश यादव के सोमवार को प्रदेश के समस्त जनपदों के मुख्यालयों पर धरना प्रदर्शन का फरमान जारी होते ही प्रशासन के हाथ पाव फूलने लगे थे। आज किसान आंदोलन को लेकर सक्रिय सपाइयों को पुलिस पकड़ कर ले गई। 

रविवार की देर रात से ही प्रशासन सपा नेताओं के घरों के बाहर डेरा डाल दिया। बावजूद इसके सपा कार्यकर्ताओं ने होम अरेस्ट तोडकर धरना स्थल पर पहुंच गए। हालांकि आईजी जोन वाराणसी विजय सिंह मीणा भी जनपद में मानिटरिंग करते रहे। 

पुलिस के घेरे में सपा नेता
इसी के तहत मानस नगर स्थित सपा नेता बाबूलाल यादव व खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के पूर्व सदस्य संतोष यादव के घर के बाहर रविवार की देर रात से ही होम रेस्ट करने के चक्कर में पुलिस ने डेरा डाल रखा था।

 बावजूद इसके संतोष यादव होम अरेस्ट तोड़कर बाहर निकल गए बाबूलाल यादव को पुलिस ने होम अरेस्ट करने में कामयाब रही। हालांकि इनके घर के बाहर से कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर अस्थाई जेल नियामताबाद भेज दिया। 

वही यूवजनसभा के पूर्व अध्यक्ष चकरु यादव को धरना स्थल पर जाते समय नेशनल हाईवे से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इसके साथ ही सपा के वरिष्ठ नेता राजकुमार पप्पू के साथ आधा दर्जन कार्यकर्ताओं को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया।

👉दोस्तों, आपको हमारी यह पोस्ट, खबर पसंद आई होगी। इसे अपने दोस्तों में शेयर करें ताकि इस पोस्ट, न्यूज के बारे में पता चल सके। और नीचे कमेंट अवश्य करें, आपको हमारी यह पोस्ट कैसी लगी ? यदि आपका कोई प्रश्न है, तो नीचे 👇 Comment बॉक्स में हमें बताएं।